फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agarwal family reunion ceremony celebrated by lighting 5179 lamps

Panchkula News: 5179 दीपक प्रज्ज्वलित कर मनाया अग्रवाल परिवार मिलन समारोह

Thu, 18 Sep 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Agarwal family reunion ceremony celebrated by lighting 5179 lamps

विज्ञापन
पंचकूला। अग्रमठ की ओर से भगवान अग्रसेन जी के जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में अग्रवाल परिवार मिलन समारोह मनाया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि अग्रवाल समाज की एकता, सहयोग और सांस्कृतिक धरोहर को भी प्रदर्शित करने वाला साबित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हवन के साथ हुई। हवन का कार्य केशव अग्रवाल व अन्य यजमानों ने संपन्न किया, जबकि लक्ष्मी पूजन राज मित्तल द्वारा किया गया। हवन के बाद महाराजा अग्रसेन जी की 5179वीं जयंती के उपलक्ष्य में 5179 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। शाम 5 बजे शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को रंगारंग बना दिया। बच्चों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत भजन, नृत्य और पारंपरिक गीतों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद शाम 6:30 बजे लक्ष्मी पूजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार शामिल हुए। 7:30 बजे अतिथियों का औपचारिक स्वागत और संबोधन हुआ। अंत में रात्रि 9 बजे स्वादिष्ट रात्रिभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं शिक्षा विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर क्षेत्र समन्वयक ‘स्वदेशी स्वभाव लंबी भारत अभियान’ के संयोजक राजेश गोयल और पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने शामिल हुए। इस मौके पर संयोजक सुरेश गर्ग, सुरेश गर्ग, हुकुम चंद गोयल, मुकेश बंसल, तजिंद्र गुप्ता टोनी, सत्यनारायण गुप्ता, अधिवक्ता राजन गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed