फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After Punjab, Haryana government will also buy luxury flats in IT Park

हरियाणा के विधायकों और अफसरों को मिलेंगे लग्जरी आवास, आईटी पार्क में सरकार खरीदेगी फ्लैट्स

Sat, 18 Jan 2020 09:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 18 Jan 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
After Punjab, Haryana government will also buy luxury flats in IT Park
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब के बाद अब हरियाणा सरकार ने शहर के आईटी पार्क में बनने वाले लग्जरी चार बेडरूम फ्लैट के तीन टावर खरीदने की इच्छा जताई है। हरियाणा ने इसके लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के पास प्रस्ताव भेजा है। सीएचबी ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार भी अपने विधायकों के लिए आईटी पार्क में यह लग्जरी फ्लैट्स खरीद रही है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड आईटी पार्क में आठ टावर का निर्माण करने जा रहा है। प्रत्येक टावर में 28 फ्लैट्स बनने हैं। यह सभी लग्जरी फ्लैट्स वीआईपी लोगों के लिए बनाए जाएंगे। इनमें आईएएस, आईपीएस अधिकारी व नेता रहेंगे। आईटी पार्क में ये फ्लैट्स खरीदने के लिए पंजाब सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन और पीजीआई पहले ही इच्छा जता चुके हैं।
विज्ञापन


अब हरियाणा सरकार की तरफ से भी कुल तीन टावर खरीदने का प्रस्ताव चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के पास आया है। इनमें से दो टावर हरियाणा के अफसरों के लिए जबकि एक टावर विधायकों के लिए होगा। हरियाणा सरकार के इस प्रस्ताव को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2006 में सीएचबी ने आईटी पार्क में 123 एकड़ जमीन पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमिटेड बिल्डर को अलॉट की थी। किन्हीं कारणों से बिल्डर इस जमीन पर काम शुरू नहीं कर पाया और अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। इसके लिए उसने कोर्ट का रुख किया। वर्ष 2015 में सीएचबी ने बिल्डर को 527 करोड़ रुपये लौटा कर जमीन वापस ले ली। इसी जमीन पर यह लग्जरी फ्लैट्स बनाने की योजना तैयार की गई है।

डिजाइन के लिए प्रतियोगिता करा रहा है सीएचबी

आईटी पार्क में बनने वाले इन फ्लैट्स की अहमियत का अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है कि सीएचबी इन फ्लैट के डिजाइन के लिए आर्किटेक्ट के बीच प्रतियोगिता करवा रहा है। डिजाइन को फाइनल करने के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है, जो आखिरी मंजूरी देगी। हाउसिंग बोर्ड के पास अब कुल आठ टावर की मांग आई है, जिसके तहत पंजाब सरकार 3, हरियाणा सरकार 3 और यूटी प्रशासन अपने लिए दो टावर का निर्माण करेगा।

60 करोड़ का होगा एक टावर, सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
आईटी पार्क में बनने वाले फ्लैट्स में सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। सीएचबी की तरफ से यह तय किया गया है कि एक टावर में 28 फ्लैट्स होंगे, जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये होगी। अधिकारियों के लिए बनने वाले प्रत्येक फ्लैट में चार बेडरूम और एक सर्वेंट क्वार्टर भी होगा। सीएचबी के अधिकारियों के अनुसार अब पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ फ्लैट खरीदने के लिए राजी हैं, इसलिए उन्होंने ड्राइंग तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। जैसे ही सरकारों की तरफ से पैसा जमा करा दिया जाएगा, वह इनका निर्माण कार्य भी शुरू करवा देंगे।

हाउसिंग बोर्ड के पास पंजाब सरकार के बाद हरियाणा सरकार की तरफ से भी तीन टावर की मांग आई है, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है। जल्द ही इन फ्लैट का डिजाइन फाइनल करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि इनका काम शुरू कर सके। - अजॉय कुमार सिन्हा, चेयरमैन, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed