फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After five days of relief, the heat started again, the maximum temperature of the city reached 41.5 degree Celsius

पांच दिन राहत के बाद फिर सताने लगी गर्मी, 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा शहर का अधिकतम तापमान

Sun, 26 Jun 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
After five days of relief, the heat started again, the maximum temperature of the city reached 41.5 degree Celsius
पंचकूला। पांच दिन बारिश से राहत मिलने के बाद अब फिर से गर्मी लोगों को सताने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 30.4 डिग्री रहा। दो दिन में अधिकतम तापमान में 8 से 9 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है, इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

शहर में 18 जून को हल्की बारिश हुई थी। इससे लोगों को राहत मिली थी। उसके बाद 20 जून को 15 मिनट हुई तेज बारिश ने मौसम को बिल्कुल ही बदल दिया। लोगों ने एसी और कूलर बंद कर दिए थे। अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री पहुंच गया था। मगर अब फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

29 को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी गर्मी अपने चरम पर रहेगी। 27 जून को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। इससे एक डिग्री तक तापमान में कमी आ सकती है। 29 जून को बारिश होने की संभावना है। 30 जून और 1 जुलाई को भी बारिश के आसार हैं। 29 जून के बाद से लोगों को गर्मी से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ा
बारिश के बाद जहां शहर का औसत एक्यूआई 32 तक पहुंच गया था, वह अब 104 हो गया है। शनिवार को शहर का अधिकतम एक्यूआई 199 और न्यूनतम 59 रहा। शहर का औसत एक्यूआई 104 दर्ज किया गया। 100 से ज्यादा एक्यूआई होने पर इसे खराब स्तर में माना जाता है। एक्यूआई बढ़ने से सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed