फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After assurance of action in the morning, the family performed the last rites, in the evening three policemen were sent to the police station

Panchkula News: सुबह कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, शाम को तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fri, 20 Jun 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
After assurance of action in the morning, the family performed the last rites, in the evening three policemen were sent to the police station
रायपुररानी। अपने के खोने का गम और विरोध के बीच सुबह कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने वीरवार को युवक का गांव हंगोला में अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, शाम को थाना रायपुररानी में आत्महत्या घटना से संबंधित जांच अधिकारी, संबंधित सिपाही और थाना मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा मृतक के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत पर थाना रायपुररानी में एससी, एसटी अधिनियम के तहत मुकेश, सरपंच राकेश, नवदीप, राकेश भगत, ललित (निवासी गांव हंगोला) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस विभाग ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि इस मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

पंचकूला के सिविल अस्पताल में दोपहर करीब साढ़े बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट अजय घनघस की देखरेख में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव घरवालों को सौंप दिया। इस दौरान अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में मृतक अभिषेक के फूफा राम सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच राकेश, नवदीप और भगत राकेश करीब बुधवार शाम तीन बजे अभिषेक को पकड़कर थाने ले गए थे, लेकिन थाने में हत्या होने के बाद भी न तो पुलिस और न ही गांव के सरपंच ने घटना की सूचना घर वालों दी। कार्रवाई से पहले डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा था कि थाने में युवक की आत्महत्या के मामले में जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज मजिस्ट्रेट अजय घनघस को साैंप दिए गए हैं। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

छह माह की गर्भवती पत्नी बोली– आधार कार्ड मांगने के बाद मिली पति की मौत की सूचना
मृतक युवक की छह माह की गर्भवती पत्नी मोना ने बताया कि उन्हें गांव के सरपंच ने सबसे पहले घटना की जानकारी दी। उनके अनुसार पुलिस बिना बताए अभिषेक को थाने ले गई। इसके बाद शाम को सरपंच ने घर आकर आधार कार्ड मांगा और कहा कि थाना में मंगवाया गया है। आधार कार्ड दे दिया, तभी कुछ देर बाद बताया गया कि अभिषेक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सूचित किए शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल सेक्टर-6 पंचकूला भेज दिया। मोना ने स्पष्ट कहा कि उनके पति को झूठे केस में फंसाया गया है, उनके साथ ही सरपंच पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर चलती रही गहमा-गहमी
पुलिस का दावा है कि युवक ने थाने के रिकॉर्ड रूम में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि परिजनों का आरोप है कि अभिषेक को झूठे केस में फंसाया गया और हिरासत के दौरान क्रूरता की गई है। वीरवार तड़के चार बजे तक ग्रामीण थाना परिसर में डटे रहे। सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग, मृतक की मां केशो देवी, छह माह की गर्भवती पत्नी मोना और अन्य परिजन दोबारा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग दोहराई। वहीं, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हर बार स्थिति को संभालते रहे और ग्रामीणों को समझाते रहे कि मामले की न्यायिक जांच मजिस्ट्रेट स्तर पर करवाई जा रही है।


बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष ने थाने पहुंचकर कानून प्रणाली पर उठाए सवाल
मृतक की मां का दावा-झूठी रंजिशन में फंसाया गया था बेटा

वीरवार दोपहर करीब 2 बजे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर भी रायपुररानी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। उन्होंने थाने में मौजूद अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें मामले की संवेदनशीलता समझाते हुए शांति बनाए रखने का आग्रह किया। इस दौरान मृतक युवक की मां केशो देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे के खिलाफ पहले से ही रंजिश रखने वाले कुछ लोगों ने झूठा मामला दर्ज करवाया है।
अभिषेक का अंतिम संस्कार भारी पुलिस निगरानी में संपन्न, परिजनों ने राज्यपाल को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन
अंतिम संस्कार से पूर्व मृतक अभिषेक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें मृतक अभिषेक की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराकर सच्चाई सामने लाने, झूठी शिकायत करने वालों और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने, परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने, मृतक की गर्भवती पत्नी को सरकारी नौकरी देने, परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।



क्या है मामला
बुधवार को गांव हंगोला के हनुमान मंदिर में चोरी की सूचना के बाद ग्रामीणों ने अभिषेक नामक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। आरोप था कि उसने मंदिर से पैसे चुराए। थाने लाने के कुछ घंटों बाद ही युवक ने रिकॉर्ड रूम में कथित तौर पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed