फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After a nail-biting victory at St. Xavier

कांटे की टक्कर के बाद सेंट जेवियर की जीत

Sat, 19 Oct 2013 06:26 PM IST
अमर उजाला पंचकूला
अमर उजाला पंचकूला Updated Sat, 19 Oct 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
After a nail-biting victory at St. Xavier
सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुक्रवार को दो दिवसीय चेयरमैन सॉकर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें ट्राइसिटी से 12 स्कूलों की टीम हिस्सा ले रही हैं। चैंपियनशिप के पहले दिन शुक्रवार को सेंट जेवियर चंडीगढ़ और सॉपिंस स्कूल का लीग मैच काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन



पहली पारी में सॉपिंस स्कूल की टीम 2-0 से सेंट जेवियर स्कूल की टीम पर बढ़त बनाए थी, लेकिन पारी के सेकेंड हाफ के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबर पर पहुंच गई। तब तक दोनों टीमों का मुकाबले का समय भी समाप्त हो चुका था। फिर दोनों टीमों को टाई ब्रेकर (पेनल्टी सूट आउट) दिया गया।
विज्ञापन


दोनों टीमें आमने-सामने थी और फिर से मुकाबला 5-5 तक पहुंच गया। अंतिम क्षण में चंडीगढ़ सेेंट जेवियर की टीम ने मौका पाते ही 6-5 से सॉपिंस स्कूल को हराकर क्वार्टर फाइनल मैच में जगह बनाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग मैच परिणाम
पहले मैच में सेंटर कबीर ने डीपीएस को 4-0, दीक्षांत इंटरनेशन स्कूल ने द गुरुकुल स्कूल को 4-1, सेंटर जेवियर चंडीगढ़ ने सॉपिंस स्कूल को टाई ब्रेकर को 6-5, सेंटर जेवियर पंचकूला ने सॉपिंस को 2-0 से हराया।  

क्वार्टर फाइनल मैच
सेंट कबीर चंडीगढ़ ने स्टावेरी फील्ड को 1-0, सेंट जेवियर चंडीगढ़ ने विवेक इंटरनेशनल स्कूल बद्दी को 2-0, लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल पंचकूला ने दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल जीरकपुर को 3-0 से हराया।


सेमीफाइनल आज
सेंट कबीर स्कूल चंडीगढ़ और सेंट जेवियर स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल पंचकूला और सेंट जेवियर स्कूल के बीच शनिवार को मैच खेला जाएगा। जीतने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed