फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Advani gave toffee to son, Manohar gave cashew to grandson

बेटे को आडवाणी-मनोहर दे चुके टॉफी, पोते को सीएम ने दिए काजू

Wed, 29 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Advani gave toffee to son, Manohar gave cashew to grandson
चंडीगढ़। हरियाणा राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के परिवार से रोचक किस्सा जुड़ गया। पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी जब मनोहर लाल के साथ कई साल पहले हिसार आए थे तो उन्होंने गुप्ता के बेटे को टॉफी दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद जब जलपान शुरू हुआ तो गुप्ता के साथ उनके पोते मौजूद रहे। इस पर गुप्ता ने सीएम को कहा कि इसे भी टॉफी दे दो। मनोहर लाल ने टॉफी न होने पर उसे अपनी गोद में लेकर काजू दे दिए। इससे पूरा परिवार गदगद हो गया। गुप्ता की माता भी शपथ ग्रहण में पहुंचीं। उन्होंने मंत्री बनने के बाद बेचे को पुचकारा और सीएम से भी मुलाकात की। गुप्ता ने अपनी मां का परिचय कराया। सीएम ने उनसे कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन

दो कांग्रेस विधायक भी रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के दो विधायक नीरज शर्मा और वरुण चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम के बाद जलपान भी किया और भाजपा विधायकों के साथ मंत्रणा की। कार्यक्रम में कांग्रेस का और कोई विधायक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ से पहले जजपा की लंच डिप्लोमेसी
शपथ ग्रहण से पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जजपा विधायक दल की बैठक ली। इसमें देवेंद्र बबली के नाम पर सबकी राय ली गई। उनके नाम की विधिवत घोषणा के बाद दुष्यंत ने विधायकों के साथ लंच किया। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी के भीतर कोई असंतोष तो नहीं, यह जानने की भी कोशिश की। इस दौरान मंत्री बनने की दौड़ में शामिल रहे अमरजीत ढांडा ने कहा कि जजपा के मंत्रियों को मिले और मिलने वाले सारे विभाग उनके ही हैं। उनका कोई काम नहीं रुकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed