{"_id":"634c687b5f6072116f049dc6","slug":"adulterants-on-target-of-chief-minister-s-flying-squad-panchkula-news-pkl465676064","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग स्कवायड के निशाने पर मिलावटखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग स्कवायड के निशाने पर मिलावटखोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले मुख्यमंत्री उड़ने दस्ते के निशाने पर आ गए हैं। उड़नदस्ता विभाग गुप्त सूचना के आधार पर रोजाना 12 से 15 दुकानों और गोदामों पर छापेमारी कर रहा है। पिछले एक सप्ताह में 62 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है और 144 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा चुके हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर की जा रही इस कार्यवाही में खराब खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है।
त्योहारी सीजन होने के चलते हर बार खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले आते हैं। इस बार हरियाणा सरकार ने यह जिम्मेदारी केवल खाद्य एवं औषधि विभाग को न देकर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को इसकी कमान सौंपी है। उड़नदस्ते ने इसके लिए पहले खुफिया विभाग पूरे प्रदेश में मिलावट करने वाले संदिग्ध लोगों की सूची तैयार कराई। साथ ही खराब खाद्य पदार्थ बनाने वाले ठिकानों की जानकारी हासिल की। इसी आधार पर अब सीआईडी और खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को लेकर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता छापेमारी कर रहा है। उड़नदस्ते की टीमें पूरे प्रदेश में अभियान चलाए हुए हैं। छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंग स्कवायड ने रोहतक में 45 किलोग्राम मिल्लकेक, फतेहाबाद में 70 किलोग्राम मावा, रानिया में 17 किलोग्राम मावा, हांसी में 200 किलोग्राम चासनी, 150 किलोग्राम रसगुल्ले, जींद में 100 किलोग्राम गुलाब जामुन को अनसेफ पाया जाने पर नष्ट कर दिया गया। साथ ही 144 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर टेस्ट के लिए भेज दिया है। इसके अलावा, पंचूकला, जींद, नारनौल में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक प्रयोग करने पर 26 सिलेंडर बरामद किए और तीन मामले दर्ज किए गए। मुख्यमंत्री उड़ दस्ता और सीआईडी एडीजीपी आलोक मित्तल ने कहा कि मिलावट करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मिलावट किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं है, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जिला छापेमारी सैंपल
पंचूकला 3 9
यमुनानगर 2 7
कुुरुक्षेत्र 6 11
जींद 3 9
कैथल 3 9
फतेहाबाद 1 13
सिरसा 1 6
हांसी 3 4
फरीदाबाद 5 10
करनाल 5 11
सोनीपत 1 2
रोहतक 4 4
झज्जर 8 8
भिवानी 3 4
चरखीदादरी 3 3
गुरुग्राम 6 24
रेवाड़ी 1 4
नारनौल 2 4
नूंह 2 1
कुल 62 144