{"_id":"57851e0c4f1c1b1b0813e3f8","slug":"admission-college-admission-govt-college-admission-panchkula-college-admission-campus-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में सेकेंट लिस्ट लगी, पर सीटें अभी भी खाली, दाखिले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में सेकेंट लिस्ट लगी, पर सीटें अभी भी खाली, दाखिले का मौका
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
दाखिले का मौका
- फोटो : अमर उजाला फाइल
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त गवर्नमेंट कॉलेजों में दूसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले समाप्त होने के बाद तीन कॉलेजों में अभी अलग-अलग कोर्स के लिए करीब 1463 सीटें खाली हैं। तीन कॉलेजों में विभिन्न कोर्स के लिए 2250 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से अभी तक सिर्फ 787 स्टूूडेंट्स ने ही दाखिला लिया है। कॉलेजों में कट ऑफ लिस्ट ऑल इंडिया और हरियाणा कोटे के आधार पर निकाली गई है। जिसके अनुसार 85 प्रतिशत सीटें हरियाणा के स्टूडेंट और 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया स्टूडेंट कोटे के आधार पर दी गई है। हरियाणा के 85 प्रतिशत कोटे में ही 20 सीटें एससी, 27 प्रतिशत ओबीसी और 3 प्रतिशत सीटें हैंडीकैप, फ्रीडम फाइटर कोटे को दी जाएंगी।
शहर के गवर्नमेंट कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरे जाने के बाद शनिवार को दूसरी लिस्ट जारी की गई। जिसके आधार पर 12 जुलाई तक एडमिशन प्रोसेस चला। हालांकि तीसरी मेरिट लिस्ट 12 जुलाई को जारी की जानी थी। लेकिन दूसरी लिस्ट के दाखिले शेष होने के कारण तीसरी लिस्ट 13 जुलाई को जारी करने का फैसला लिया गया। कॉलेजों में स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए नोटिस बोर्ड पर कोर्स के अनुसार लिस्ट लगाई गई है। साथ ही कॉलेज के हर डिपार्टमेंट में प्रोफेसर भी नियुक्त किए गए हैं।
एक भी स्टूडेंट नहीं आया दाखिला लेने
कालका स्थित अरुणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज में मंगलवार को कोई भी स्टूडेंट दाखिले के लिए नहीं आया। इसमें विभिन्न संकायों में करीब 700 सीटें हैं। यहां सीटों से काफी कम आवेदन फॉर्म आए हैं।
विज्ञापन
बैंक में जमा होगी एडमिशन फीस
चार गवर्नमेंट कॉलेजो में मेरिट लिस्ट के आधार पर जो स्टूडेंट्स दाखिला लेने के लिए योग्य हैं। कॉलेज में अपने कोर्स के लेक्चरर से डॉक्यूमेंट चेक कराने के बाद कॉलेज की ओर से ई चालान जारी किया जा रहा है। जिस आधार पर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में दाखिला फीस जमा करनी होगी।
ये डॉक्यूमेंट लेकर पहुंचें कॉलेज
-आधार कार्ड
-माईग्रेशन सर्टिफिकेट (अगर अन्य बोर्ड या राज्य से 12वीं पास की है तो)
-10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- 12वीं की मार्क्सशीट
- दो पासपोर्ट साइज फोटो