{"_id":"60aab3ca8ebc3e866132cd75","slug":"administration-s-appeal-deputy-commissioner-said-help-the-administration-to-break-the-chain-of-corona-infection-make-the-common-man-also-aware-pkl-office-news-pkl4143043180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की अपील : उपायुक्त बोले- कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन की करें मदद, आमजन को भी जागरूक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की अपील : उपायुक्त बोले- कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन की करें मदद, आमजन को भी जागरूक करें
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने आमजन से अपील की है कि महामारी के इस दौर में जारी हिदायतों और नियमों का कड़ाई से पालन कर प्रशासन का सहयोग करें। अपनी जिम्मेदारी का पालन कर जन आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जब तक प्रदेश और जिले का एक-एक नागरिक कोविड-19 के प्रति जागरूक होकर लड़ाई में साथ नहीं देगा तब तक इस वायरस की चेन को तोड़ा नहीं जा सकता है।
उपायुक्त ने कहा कि विभाग द्वारा जिले में कोरोना के प्रति आमजन को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। महामारी से बचाव के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया जैसे साधनों का प्रयोग किया जा रहा है। विभाग द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जाकर आमजन को कोरोना के लक्षणों व इससे बचने के उपाय, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, हाथों को बार-बार साबुन से धोना इत्यादि के बारे में जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव के उपाय के बारे में जिले में सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग के माध्यम से भी कोरोना वायरस के प्रति जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जन आंदोलन के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत आमजन को जागरूक कर कोरोना से बचाव का संदेश दिया जा रहा है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की तरफ से राष्ट्रव्यापी कोविड-19 जन आंदोलन में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।