फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Administration raids illegal de-addiction center, 46 patients rescued

Panchkula News: अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर प्रशासन का छापा, 46 मरीज छुड़ाए एसडीएम बोले- 2023 में लाइसेंस हो चुका था कैंसल नशा छुड़ाने के नाम पर भर्ती 46 मरीज मिले, मरीजो को सेक्टर छह पंचकूला किया गया रेफर

Fri, 02 Aug 2024 05:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 02 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Administration raids illegal de-addiction center, 46 patients rescued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। कालका के टिपरा में न्यू जेनरेशन केयर फाउंडेशन ड्रग काउंसलिंग एंड रिहैबिटेशन सेंटर के नाम से चल रहे एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर कालका के एसडीएम लक्षित सरीन व एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन की अगुवाई में वीरवार शाम को एक टीम ने छापा मारा। इस दौरान 46 मरीजों को छुड़ाकर सिविल अस्पताल भेजा गया। इस नशा मुक्ति केंद्र को राजबीर सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था, जो मूलरूप से पटियाला का रहने वाला है।


इस दौरान इस टीम में एसडीएम लक्षित सरीन, एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन, पिंजौर के अर्बन पॉली क्लिनिक से डा. राजीव भारद्वाज, एसएचओ कालका हरी राम, नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें। एसडीएम लक्षित सरीन ने बताया कि कार्रवाई में पिंजौर अर्बन पॉली क्लीनिक के डाॅ. राजीव भारद्वाज की मुख्य भूमिका रही। एसडीएम ने बताया कि उन्हें इनपुट मिला था कि कालका के टिपरा में एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र चल रहा है। जिसके बाद उन्होंने टीम के साथ मौके पर छापा मारा और नशा मुक्ति केंद्र के कागजात चेक किए तो पता चला कि इस नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस वर्ष 2023 में ही कैंसल हो चुका था। उन्होंने बताया कि जांच में पाया कि इस नशा मुक्ति केंद्र में बिना डॉक्टरों की सलाह के लोगो को दवाएं भी दी जाती थीं। टीम ने मौके से दवाएं भी जब्त की हैं, जो मरीजों को दी जाती थीं। टीम को इस अवैध केंद्र में नशा छुड़ाने के नाम पर भर्ती किए गए 46 लोग मिले हैं, जो यहां पर अपना इलाज करवा रहे थे। एसडीएम ने बताया कि इनमें पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं। इन मरीजों को सेक्टर छह पंचकूला रेफर किया गया है, अब प्रशासन इन मरीजों के परिजनों से संपर्क कर रहा है। खबर लिखे जाने तक छापे के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी थी। एसडीएम ने बताया कि मरीजों को घर भेजकर इस अवैध नशा मुक्ति केंद्र को सील कर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कालका सब डिवीजन में अगर कोई भी इस तरह का अवैध नशा मुक्ति केंद्र मिला तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed