फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Administration gets tough on stalled Civil Hospital projects; issues ultimatum to complete work within a month.

Panchkula News: सिविल अस्पताल के लटके प्रोजेक्ट्स पर प्रशासन सख्त, एक माह में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

Wed, 16 Sep 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Administration gets tough on stalled Civil Hospital projects; issues ultimatum to complete work within a month.
अस्पताल की बदहाली के मुद्दों का असर, गेट-1 की कार्पेटिंग, इंटरनल रोड, इलेक्ट्रिक वर्क और पानी की समस्या पर दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सिविल अस्पताल के लटके प्रोजेक्ट्स और जर्जर हालात को लेकर लगातार उठाए जा रहे मुद्दों के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है। एडीसी विवेक आर्य ने मंगलवार को जिला स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एचएसवीपी और एग्रीकल्चर एंड मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर अस्पताल से जुड़े सभी लंबित कार्यों की समीक्षा की। एडीसी ने संबंधित विभागों को काम में तेजी लाने और खासकर पीडब्ल्यूडी के डी-ब्लॉक में चल रहे इलेक्ट्रिक वर्क और मेंटेनेंस को एक महीने में हर हाल में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही सभी विभागों को आपसी तालमेल से काम करने और हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए।
बैठक में पीएमओ डॉ. आरएस चौहान समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एडीसी ने स्पष्ट किया कि सिविल अस्पताल आम जनता से सीधे जुड़ा मामला है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन


गेट नंबर-1 पर जलभराव और कारपेटिंग
बरसात के दौरान अस्पताल के गेट नंबर-1 पर घुटनों तक पानी भरने की समस्या पर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त सर्वे करने के निर्देश दिए गए। एडीसी ने ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के साथ गेट नंबर-1 की कारपेटिंग का काम तुरंत शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनल रोड की कारपेटिंग के लिए बजट जारी
अस्पताल परिसर की टूटी सड़कों की समस्या पर पीएमओ ने बताया कि कारपेटिंग के लिए एग्रीकल्चर एंड मार्केटिंग बोर्ड से बजट पहले ही जारी हो चुका है। एडीसी ने बोर्ड के अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और तीमारदारों को धूल और गड्ढों से राहत मिल सके।

खाली पद भरने के लिए भेजी फाइल
अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के 40 फीसदी से अधिक पद खाली होने का मुद्दा भी बैठक में उठा। खबर के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक हरियाणा की ओर से नई भर्ती का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था, जिसे आगे वित्त विभाग को मार्क किया गया है। एडीसी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग नई भर्ती के लिए सरकार को फाइल भेज चुका है। जिला प्रशासन अब अगले दो दिनों में सरकार को रिमाइंडर भेजेगा, ताकि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

इलेक्ट्रिक वर्क पूरा करने की समयसीमा
ब्लॉक-डी में महीनों से अधूरे पड़े मेंटेनेंस और इलेक्ट्रिक वर्क को लेकर एडीसी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मौजूदा स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर अगले एक महीने में हर हाल में काम पूरा करने को कहा। देरी होने पर संबंधित की जवाबदेही तय करने की बात कही गई।

15 दिन में चालू होंगे दो नए ट्यूबवेल
सिविल अस्पताल और एमसीएच विंग में पानी की किल्लत को लेकर बताया गया कि परिसर में पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए दो नए ट्यूबवेल का निर्माण चल रहा है। एडीसी ने काम में तेजी लाकर दोनों ट्यूबवेल को 15 दिन में चालू करने के निर्देश दिए।


इन कार्यों पर प्रशासन ने तय की समयसीमा
गेट नंबर-1 : ड्रेनेज सिस्टम सुधार और कार्पेटिंग का काम जल्द शुरू होगा।
इंटरनल रोड : बजट जारी, टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्पेटिंग शुरू करने के निर्देश।
डी-ब्लॉक इलेक्ट्रिक वर्क : एक महीने में काम पूरा करने का अल्टीमेटम।
दो नए ट्यूबवेल : 15 दिन में चालू करने के निर्देश।
डॉक्टर-स्टाफ भर्ती : सरकार को भेजी फाइल पर जिला प्रशासन दो दिन में रिमाइंडर भेजेगा।
प्रगति रिपोर्ट : सभी संबंधित विभागों को हर सप्ताह प्रशासन को रिपोर्ट देनी होगी।

कोट
सिविल अस्पताल में पेंडिंग कार्यों के लिए प्रशासन स्तर पर बैठक हुई है, जिसमें गेट नंबर-1 की कार्पेटिंग, नई भर्ती, इंटरनल रोड्स की कार्पेटिंग सहित अन्य काम शामिल थे। एडीसी ने पीडब्ल्यूडी को अस्पताल के डी-ब्लॉक में जारी इलेक्ट्रिक वर्क को अगले एक महीने में खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed