{"_id":"6a20916d8a7a2c0a240c2d91","slug":"action-taken-against-illegal-and-unsanitary-water-connections-four-connections-disconnected-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-137145-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध और अस्वच्छ पानी कनेक्शनों पर कार्रवाई, चार कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध और अस्वच्छ पानी कनेक्शनों पर कार्रवाई, चार कनेक्शन काटे
विज्ञापन
नंगल रूटल में पांच घरों के खराब कनेक्शनों पर नोटिस जारी, स्वच्छ जलापूर्ति के लिए अभियान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने गांव करनपुर में अवैध और अस्वच्छ पानी कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार कनेक्शन काट दिए। वहीं, गांव नंगल रूटल (डोला) में पांच घरों के खराब पानी कनेक्शन मिलने पर उपभोक्ताओं को उन्हें दुरुस्त कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
विभागीय टीम ने करनपुर में घर-घर जाकर पानी के कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार अवैध एवं अस्वच्छ कनेक्शनों को काट दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पानी की बर्बादी रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण अपनाने तथा खराब और असुरक्षित कनेक्शनों को जल्द ठीक करवाने की अपील की।
अभियान के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग कालका के जेई विनय कुमार, जोगिंदर पाल शर्मा, सुखवीर सिंह फिटर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।