{"_id":"6144f0258ebc3e7fcd008e5f","slug":"action-hsvp-removed-the-encroachment-in-spite-of-tremendous-opposition-from-the-shopkeepers-during-the-campaign-in-the-sector-17-market-the-shopkeepers-lay-in-front-of-the-jcb-and-climbed-up-pkl-office-news-pkl4271383163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई ; दुकानदारों के जबरदस्त विरोध के बावजूद एचएसवीपी ने हटाया अतिक्रमण, सेक्टर-17 की मार्केट में अभियान के दौरान दुकानदार जेसीबी के आगे लेटे और ऊपर भी चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई ; दुकानदारों के जबरदस्त विरोध के बावजूद एचएसवीपी ने हटाया अतिक्रमण, सेक्टर-17 की मार्केट में अभियान के दौरान दुकानदार जेसीबी के आगे लेटे और ऊपर भी चढ़े
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित रेहड़ी मार्केट में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम को दुकानदारों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ दुकानदार जेसीबी के आगे लेट गए और कुछ ऊपर चढ़ गए। पुलिस के जवान पहले उन्हें शांति से समझाने की कोशिश करते रहे, जब दुकानदार नहीं माने तो पुलिस को सख्ती से पेश आना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने जेसीबी के आगे लेटे दुकानदारों को जबरदस्ती उठाकर अलग कर दिया। ऐसे में गुस्साए दुकानदारों ने भाजपा सरकार, स्थानीय विधायक और एचएसवीपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, एचएसवीपी की टीम ने विरोध के दौरान अवैध रूप से टीन से बनी दुकान को तोड़ दिया। सात-आठ दुकानदारों ने नुकसान से बचने के लिए स्वयं ही टीन शेड को खोलकर हटा लिया।
सेक्टर-17 रेहड़ी मार्केट में विभागीय कार्रवाई की सूचना दुकानदारों को पहले ही लग गई थी। इस कारण वे पूरी तैयारी में थे। जैसे ही एचएसवीपी की टीम मौके पर पहुंची मार्केट के दुकानदार लामबंद हो गए। दुकानदारों ने कहा कि यदि एक भी दुकान को तोड़ा गया तो ठीक नहीं होगा। लेकिन, जब विभागीय अधिकारियों के कदम नहीं रुके तो कुछ दुकानदार जेसीबी के आगे लेट गए और कुछ उसके ऊपर चढ़ गए। ऐसे में मौके पर मौजूद एचएसवीपी के पटवारी राकेश सैनी और जेई हरजीत सिंह के आदेश पर पुलिस ने दुकानदारों को जबरन आगे से हटाने के साथ नीचे उतारा। इसके बाद जेसीबी ने एक टीन शेड को तोड़ दिया। विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसी दुकानदारों ने नियमों की अनदेखी कर दोबारा कब्जा किया तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रेहड़ी मार्केट में कब्जे की शिकायत सीएम विंडो पर की गई थी, जिस पर कड़ा संज्ञान लेकर संपदा अधिकारी ममता शर्मा ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सेक्टर-17 रेहड़ी मार्केट में एक टीन शेड तोड़ा गया है, जबकि छह से सात दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा दिया। शिकायत मिली थी कि विभाग द्वारा दुकानदारों को 7 गुणा 6 फुट की जगह रोजगार के लिए अलॉट की गई है, लेकिन कुछ दुकानदारों ने 7 गुणा 10 और 20 गुणा 20 फुट पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
सेक्टर-7, 9 और 11 मार्केट में अतिक्रमण की भरमार
सेक्टर-7, सेक्टर-9 और सेक्टर-11 रेहड़ी मार्केट में भी दुकानदारों ने नियमों को ताक पर रखकर अतिक्रमण कर रखा है। कई मार्केट में तो ढाबे का संचालन हो रहा है, जिसके चलते आग भी लग चुकी है। वहीं, सेक्टर-7 में एक ढाबा संचालक को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिया गया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने आजतक कोई कार्रवाई नहीं की। सेक्टर-17 रेहड़ी मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि विभागीय अधिकारी पक्षपात क्यों कर रहे हैं। उन्हें अन्य मार्केट में भी कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाना चाहिए। कई दुकानदारों के पास लाइसेंस तक नहीं है और उन्होंने जमीन पर कब्जा कर रखा है।
रेहड़ी मार्केट दुकानदारों को कब मिलेंगे पक्के बूथ
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि 30 साल से रेहड़ी मार्केट में काम करने वाले दुकानदारों को चंडीगढ़ की तर्ज पर पक्के बूथ बनाकर दिए जाएंगे। इस दिशा में अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने हाल ही में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में एचएसवीपी के अधिकारियों को इस दिशा में फैसला लेने का आदेश दिया है।