फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Four accused arrested for killing the youth and throwing the dead body in the drain, the police presented the accused in the court

कार्रवाई : युवक की हत्या कर शव नाले में फेंकने के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों को अदालत में किया पेश

Wed, 09 Feb 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Action: Four accused arrested for killing the youth and throwing the dead body in the drain, the police presented the accused in the court
पिंजौर। युवक की हत्या कर शव बोरी में डालकर रत्तपुर कॉलोनी के समीप बरसाती नाले में फेंकने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन का रिमांड मिला है। आरोपियों की पहचान भरत मितल उर्फ विक्की निवासी गणेश विहार, अंबाला फिलहाल निवासी चौणा चौक पिंजौर, जसप्रीत सिंह उर्फ जस निवासी बीरवाल, पटियाला, राकेश कुमार उर्फ टिंकू निवासी रत्तपुर कॉलोनी, अमरदीप उर्फ अमर निवासी गांव मानकपुर देवी लाल कॉलोनी पिंजौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 3 फरवरी को रत्तपुर कॉलोनी के पास गंदे नाले में एक युवक का शव बोरी में बंद मिला था। मृतक की पहचान अभिनव चंदेल निवासी गांव बनोहा, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रुप में की गई थी। अभिनव बद्दी में फार्मा कंपनी में जूनियर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा, होटल में साथ ठहरे थे आरोपी
पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल निकलवाई, जिससे आरोपी भरत मित्तल उर्फ विक्की का पता चला। पुलिस के अनुसार मृतक अभिनव व आरोपियों की जान पहचान एक ऐप के माध्यम से हुई। 29 जनवरी को भरत, जसप्रीत व अमरदीप स्कूटी पर पिंजौर पहुंचे। यहां पर उन्होंने ठहरने के लिए होटल में कमरा देखा परंतु महंगा होने के चलते वे तीनों कालका रेलवे रोड पर स्थित एक निजी होटल में रुके। अगले दिन अभिनव उन्हें फोन कर होटल में पहुंच गया। होटल में उनकी किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी और हाथापाई हुई। चोट लगने के कारण अभिनव बेसुध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद राकेश, भरत, अमरदीप होटल से चले गए और जसप्रीत व बेसुध अभिनव चंदेल होटल में ही रह गए। पुलिस के अनुसार जसप्रीत ने उसी रात भरत को फोन कर बताया कि अभिनव चंदेल की मौत हो गई है और लाश को ठिकाने लगाना है। इसके बाद भरत ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। अगले दिन आरोपी जसप्रीत मार्केट से बोरी, कंबल लेकर आया और शव को बोरी में रखकर होटल से रात करीब साढ़े 10 बजे निकला और ऑटो में लादकर रात के अंधेरे में शव को रत्तपुर कॉलोनी के समीप स्थित नाले में फेंककर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed