फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: CM flying and police raid on two hookah bars, four arrested, rules of Kovid were being blown up in illegally run hookah bars

कार्रवाई : दो हुक्का बार पर सीएम फ्लाइंग और पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार, अवैध रूप से चलाए जा रहे हुक्का बार में कोविड के नियमों की उड़ाई जा रहीं थीं धज्जियां

Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Action: CM flying and police raid on two hookah bars, four arrested, rules of Kovid were being blown up in illegally run hookah bars
पंचकूला। शहर में दो अवैध हुक्का बार में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और सेक्टर-5 पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और सेक्टर-5 पुलिस ने सेक्टर-11 स्थित कोको हुक्का बार और सेक्टर-9 स्थित पर्पल फ्रॉग हुक्का बार में देर रात एक बजे छापा मारा। इस दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष, गुरकीर्तन, प्रभात सैनी और विक्रम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-11 स्थित कोको हुक्का बार में पुलिस की टीम ने छापा मारा। इस दौरान यहां पर बिना लाइसेंस के शराब पिलाई गई थी। शराब पिलाने के साथ यहां पर हुक्का भी चल रहा था।
विज्ञापन

यहां पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर रेस्टोरेंट मैनेजर आशीष कुमार और कैशियर गुरकीर्तन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक्साइज एक्ट का केस भी इन पर दर्ज किया है। वहीं सेक्टर-9 स्थित पर्पल फ्रॉग हुक्का बार के मैनेजर प्रभात सैनी और कैशियर विक्रम को गिरफ्तार किया। यहां पर भी कोविड के नियमों का उल्लंघन कर हुक्का बार चलाया जा रहा था। यहां पर रात 10.30 बजे के बाद लोग कोविड के नियमों का उल्लंघन कर बैठे थे। पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया। पंचकूला के डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा ने बताया कि कोविड के नियमों की अनदेखी कर हुक्का बार चलाए जा रहे थे। दो हुक्का बार पर कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed