{"_id":"6248aaa14ae7a325210e80eb","slug":"action-case-registered-against-three-people-for-throwing-garbage-outside-municipal-office-pkl-office-news-pkl4464717101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : नगर निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंकने पर तीन लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई : नगर निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंकने पर तीन लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंकने पर पुलिस ने तीन गारबेज कलेक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंजू, राकेश अग्रवाल निवासी सेक्टर-12 और देवराज शर्मा सेक्टर-19 पर डोर टू डोर कूड़ा उठाने वालों को भड़काने और उकसाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मंजू, राकेश अग्रवाल, देवराज शर्मा और अन्य लोगों के खिलाफ उप निगम आयुक्त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-14 स्थित नगर निगम के बाहर डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने वाले गारबेज कलेक्टरों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। गारबेज कलेक्टरों ने निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंककर विरोध जताया था। पुलिस के अनुसार, उप निगम आयुक्त दीपक सूरा ने शिकायत में कहा है कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले लोगों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर बिना किसी पूर्व सूचना के डोर टू डोर टेंडर का कार्य शुरू करने के विरुद्ध विरोध जताया था।
इन लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे गारबेज कलेक्टरों ने सारा कूड़ा नगर निगम कार्यालय के बाहर फेंक दिया और नगर निगम कार्यालय का घेराव करके अधिकारियों और कर्मचारियों को अंदर जाने से रोका। प्रदर्शन कर रहे गारबेज कलेक्टरों ने निगम की सरकारी संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया और सरकारी कार्य में बाधा भी डाली।