फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Case filed against farmer leaders who demonstrated without permission at toll plaza

कार्रवाई : टोल प्लाजा पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने वाले किसान नेताओं पर केस दर्ज

Mon, 11 Apr 2022 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Action: Case filed against farmer leaders who demonstrated without permission at toll plaza
पंचकूला। चंडीमंदिर और जलौली टोल प्लाजा पर शनिवार को 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को टोल फ्री करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर दो घंटे के लिए वाहनों का आवागमन फ्री कर दिया था। चंडीमंदिर पुलिस ने प्रशासन की बिना अनुमति के प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं और अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से अपनी मांगों के संबंध में चंडीमंदिर और जलौली टोल प्लाजा पर सुबह 10 से 1 तक प्रदर्शन किया। इसके चलते दोनों टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

चंडीमंदिर टोल टैक्स पर सुबह 11.15 बजे ब्लाक प्रधान गुरजंट सिंह के नेतृत्व मे करीब 20 किसान पहुंचे और उन्होंने टोल प्लाजा पर वाहनों के गुजरने वाली लाइनों के आगे बैरिकेट लगा दिए। टोल प्लाजा के दोनों तरफ आने जाने वाली कुछ लाइनों को खुला छोड़कर टोल फ्री कर दिया। उपरोक्त प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा बिना प्रशासन की अनुमति के धरना प्रदर्शन करके करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा को अवैध रूप से टोल फ्री किया गया। इसके चलते सरकार को आर्थिक हानि पहुंचाई है।
विज्ञापन

जलौली टोल प्लाजा भी किया फ्री
शनिवार सुबह करीब 11.15 बजे भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अन्य किसान टोल प्लाजा जलौली पर पहुंचे। उन्होंने टोल प्लाजा पर वाहनों के गुजरने वाली लाइनों के आगे बैरिकेट लगा दिए। टोल प्लाजा के दोनों तरफ की आने जाने वाली एक लाइन को खुला रखा गया। इसमें से वाहन बिना टोल टैक्स दिए गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed