फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Achievement: Pulkit Beniwal of Raipur Rani became a flying officer, the atmosphere of happiness in the family and the area, childhood dream fulfilled

उपलब्धि : रायपुररानी के पुलकित बेनीवाल बने फ्लाइंग अधिकारी, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल, बचपन का सपना किया पूरा

Wed, 23 Jun 2021 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Achievement: Pulkit Beniwal of Raipur Rani became a flying officer, the atmosphere of happiness in the family and the area, childhood dream fulfilled
रायपुररानी निवासी पुलकित बेनीवाल, फाइटर पायलट भारतीय वायुसेना। - फोटो : PKL OFFICE
रायपुररानी। रायपुररानी के पुलकित बेनीवाल वायुसेना में फ्लाइंग अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए हैं। इसको लेकर परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 12 सितंबर 1999 को जन्मे पुलकित ने बचपन में ही पायलट बनने का सपना देखा था, जिसे उन्होंने 19 जून 2021 को हैदराबाद में पूरा किया है। त्रिलोकपुर चौक के नजदीक इलेक्ट्रानिक्स का व्यवसाय करने वाले पुलकित के चाचा महेश नाथ सैनी ने बताया कि पुलकित ने शुरुआती शिक्षा एयरफोर्स के स्कूल से ही पूरी की है।
विज्ञापन

वहीं, 10वीं से 12वीं तक की पढ़ाई पंचकूला भवन विद्यालय से पूरी की है। उन्होंने पहली बार में ही एनडीए का टेस्ट पास कर लिया था। उनके पिता राजेश नाथ सैनी भी वायुसेना में सेवाएं दे चुके हैं। इस समय अब वह भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत हैं। उनकी माता मनजीत बेनीवाल घरेलू महिला हैं। उन्होंने बताया कि पुलकित ने एनडीए का टेस्ट पास करके 26 जून 2017 को राष्ट्रीय रक्षा अकेडमी पुणे में आगामी शिक्षा शुरू की। 19 जून 2021 को हैदराबाद में आयोजित पासिंग आउट परेड में फ्लाइंग ऑफिसर (फाइटर पायलट) के रूप में वह पासआउट हुए। वह इस क्षेत्र से पहले फाइटर पायलट बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed