फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandrayaan-2, pm modi, isro, moon landing

पंचकूलाः पीएम नरेंद्र मोदी के साथ छात्रा निष्ठा चांद की सतह पर चंद्रयान मिशन-2 का प्रवेश देखेंगी

Fri, 30 Aug 2019 04:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Aug 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-2, pm modi, isro, moon landing
अमरावती विद्यालय की छात्रा निष्ठा। - फोटो : PKL OFFICE
सात सितंबर के दिन जब पूरी दुनिया की निगाह भारत के चंद्रयान मिशन-2 पर होगी। उस समय पंचकूला के अमरावती विद्यालय की छात्रा निष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग बेंगलूरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नियंत्रण कक्ष में इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनेंगी। भारत सरकार से इस संबंधी उन्हें आमंत्रण मिला है। निष्ठा को अब उस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार है, जब चांद की सतह को चंद्रयान चूमेगा।
विज्ञापन


आठवीं की छात्रा निष्ठा शर्मा ने बताया कि उन्हें स्पेस में काफी रुचि है। पिछले दिनों भारत सरकार की ओर से हर स्कूल में स्पेस क्विज का आयोजन किया गया था। इसमें उन्होंने भी भाग लिया था। पूरे देश में करीब दस दिनों तक इसका आयोजन हुआ। बुधवार को उन्हें वहां जाने की जानकारी मिली। उन्हें भारत सरकार से इस पल का गवाह बनने के लिए आमंत्रण मिला है।
विज्ञापन


निष्ठा ने कहा कि उनके लिए यह सबसे बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उस क्षण को जी सकूंगी, जिसका इंतजार पूरे देश को है। उन्हें बचपन से ही स्पेस के बारे में जानने की इच्छा रही। आगे चलकर वह एस्ट्रोनॉट बनना चाहती हैं और यह उनकी पहली सीढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के चेयरमैन ने दी बधाई
अमरावती विद्यालय के चेयरमैन कुलभूषण गोयल ने निष्ठा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विद्यालय की डायरेक्टर अंबिका मेनन और प्रिंसिपल मनीषा ने कहा कि यह स्कूल के लिए गर्व की बात है। निष्ठा के पिता अमृतपाल शर्मा मढ़ावाला में मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं। माता प्रीति शर्मा गृहणी हैं।


प्रीति शर्मा ने बताया कि निष्ठा को रोजाना न्यूज पेपर पढ़ने की आदत है। उसे काफी जानकारी अखबार से मिली है। 15 जुलाई को चंद्रयान लांच नहीं हो पाया था, तो उदास हो गई थी, परंतु दोबारा जब लांच हुआ, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। निष्ठा ने 11 अगस्त 2019 को स्पेस क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed