फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Achievement: People of Morni will be rich from adventure sports activities, tourism corporation will take 20 acres of land from villagers on 1 year lease, will also give 10 percent share

उपलब्धि : साहसिक खेल गतिविधियों से मोरनी के लोग होंगे मालामाल, ग्रामीणों से 20 एकड़ जमीन 1 साल की लीज पर लेगा पर्यटन निगम, 10 प्रतिशत हिस्सा भी देगा

Tue, 21 Sep 2021 01:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Achievement: People of Morni will be rich from adventure sports activities, tourism corporation will take 20 acres of land from villagers on 1 year lease, will also give 10 percent share
मोरनी। साहसिक खेल गतिविधियों को शुरू करने के लिए पर्यटन निगम के एमडी व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने टिक्करताल का निरीक्षण किया। प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने लिए 27 सितंबर से पैरासेलिंग, पैरा मोटर व जैट स्की शुरू करना चाहता है। अधिकारियों को देखकर स्थानीय लोगों ने बिना अनुमति उनकी जमीन पर खेल गतिविधियां शुरू करने का विरोध किया। नाराज लोगों का कहना था कि पर्यटन निगम उनकी जमीन से लाखों रुपये कमा रहा है। उनको भी रायल्टी दी जाए। लोगों की इस मांग पर प्रशासन ने सोसाइटी बनाने की मांग स्वीकार की।
विज्ञापन

इसके अनुसार खेल गतिविधियां शुरू करने के लिए पर्यटन निगम ग्रामीणों से 20 एकड़ जमीन 1 साल की लीज पर लेकर एग्रीमेंट करेगा। जो पैसा लीज से प्राप्त होगा उसका कुल 10 प्रतिशत ग्रामीणों को दिया जाएगा। इसके लिए 1 सोसाइटी का गठन किया जाएगा। सोसाइटी में उन ग्रामीणों को शामिल किया जाएगा जिनका नाम लीज पर ली जाने वाली जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होगा।
विज्ञापन

टूरिज्म निगम के एमडी नीरज कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि इन गतिविधियों के शुरू होने से इलाके में पर्यटन बढ़ेगा। इससे लोगों की आमदन भी बढे़गी। स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पडे़गा। इस मौके पर एसडीएम रीचा राठी, चीफ इंजीनियर टीपी सिंह, एडीएम टूरिज्म कटारिया सहित वन विभाग के डीएफओ पिंजौर भूपेंद्र राघव, सहित राजस्व विभाग के पटवारी और कानूनगो भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 लाख में टेंडर अलॉट, जैट स्की के लिए अलग जगह निर्धारित
पैरा मोटर, जैट स्की और पैरासेलिंग के लिए 1 साल का टेंडर एसजी स्काई एडवेंचर कंपनी को अलॉट किया गया है। पर्यटन निगम को पहले साल ही मोटी रकम प्राप्त हुई है। निगम ने पहलेे साल के लिए कुल 40 लाख में टेंडर अलॉट किया है। इसमें मुख्य ताल में जैट स्की को चलाने के लिए एक निश्चित साइट दी गई है ताकि बोटिंग करने वाले सैलानियों को कोई असुविधा का सामना न करना पडे़।

ग्रामीणों ने रखी मांग, स्थानीय को युवाओं को मिले रोजगार
संबंधित सभी अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों ने विशेष मांग रखी। ग्रामीणों ने गतिविधियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने कहा कि इन गतिविधियों से बाहरी लोगों को दूर रखकर स्थानीय बेरोजगार बच्चों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाना चाहिए ताकि इसका लाभ ग्रामीणों को भी मिल सके। ग्रामीणों की इस मांग को अधिकारियों ने प्राथमिकता के साथ मानकर संबंधित निचले अधिकारियों को अमल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed