फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of raising the limit of credit card to blow 1.47 lakh, case filed

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1.47 लाख उड़ाए, केस दर्ज

Fri, 11 Sep 2020 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of raising the limit of credit card to blow 1.47 lakh, case filed
पंचकूला। एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1.47 लाख की ठगी की गई है। सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सेक्टर-12 ए निवासी रमेश कुमार ठाकुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके एसबीआई कार्ड से 29500 रुपये की पांच ट्रांजेक्शन करने के बाद फोन कॉल करने वाले ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसे लेकर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी थी। साइबर थाने से शिकायत सेक्टर-14 थाने को जांच के लिए ट्रांसफर की गई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि चार जनवरी 2020 को वह घर पर थे। उन्हें एक फोन आया कि उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी जाएगी। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर मुझे फोन करने वाले आरोपी ने कहा कि कार्ड नंबर की जानकारी दीजिए। जैसे ही राजेश ने अपना कार्ड का नंबर दिया तो अकाउंट से 29 हजार 500 सौ रुपये की पांच ट्रांजेक्शन कर दी गई। सेक्टर-14 पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed