फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of cheating Rs 7.6 lakh in the name of sending abroad arrested

Panchkula News: विदेश भेजने का झांसा देकर 7.6 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी

Wed, 15 Mar 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 7.6 lakh in the name of sending abroad arrested
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। विदेश भेजने का झांसा देकर 7.6 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को रायपुररानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार उर्फ पाला गांव फतेहगढ़ अंबाला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, अंबाला निवासी जय सिंह ने शिकायत में बताया कि सुरेश ने उसको बताया कि उसका एक जानकार है, जो उसे विदेश भेज सकता है। उसने विदेश जाने के लिए सुरेश से संपर्क किया। आरोपी ने उसको अमित कुमार नाम के व्यक्ति से मिलवाया। अमित ने शिकायतकर्ता से विदेश भेजने के नाम पर 28 मई 2019 को खाते में 60000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद फिर होटल और टिकटों की बुकिंग के लिए 10 जून 2019 को 1.40 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। आरोपियों ने उससे कहा कि आपकी फ्लाइट गोवा की तरफ से होगी। इसके बाद उनके कहे अनुसार वह 18 जून 2019 को गोवा पहुंच गया। वहां पर उसे आरोपी अमित मिला उसने होटल में बैठकर वीजा की कॉपी दिखाई और पांच लाख रुपये जमा करवाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने अपने परिजनों से कहकर पैसे जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसको इंतजार करने के लिए कहा। इस तरह आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कुल 7.60 लाख रुपये ठग लिए और विदेश नहीं भेजा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने रायपुररानी थाना में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed