{"_id":"6918cab49582b55a10047b84","slug":"accused-arrested-for-fraud-of-rs-48-lakh-on-the-pretext-of-getting-visa-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129547-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वीजा दिलाने का झांसा देकर 48 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वीजा दिलाने का झांसा देकर 48 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने विदेश भेजने के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी गुरचरण सिंह, निवासी नवंशहर, पंजाब, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर भारी रकम वसूलने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और पासपोर्ट व शैक्षणिक दस्तावेजों को अवैध रूप से कब्जे में रखने का आरोप है।
मामला तरनप्रीत कौर की शिकायत पर दर्ज सेक्टर-14 थाना में दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गुरचरण सिंह और उसकी पत्नी ने फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली के वर्क वीजा दिलाने का दावा किया। इस दौरान पंजाब और हरियाणा के कई इमिग्रेशन एजेंटों द्वारा भेजे गए दर्जनों युवाओं की फाइलें गुरचरण सिंह को सौंपी गईं, जिनसे दंपति ने भारी रकम वसूल ली।
शिकायत के अनुसार गुरचरण सिंह ने वीजा की गारंटी देने का दावा किया, फर्जी टीआरएस (टेंपरेरी रेजिडेंट कार्ड) जारी किए और बायोमेट्रिक व फ्लाइट डेट देने के बावजूद किसी भी उम्मीदवार को विदेश नहीं भेजा। जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी फरार हो गया और उसके मोबाइल भी बंद हो गए। महिला द्वारा आरोपी को दिए गए कुल 48,25,600 रुपये और विभिन्न उम्मीदवारों के पासपोर्ट व दस्तावेज अभी भी आरोपी के कब्जे में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बाद में टीम ने आरोपी के गांव में छापेमारी की, लेकिन वह परिवार सहित गायब मिला। एंटी फ्रॉड यूनिट द्वारा जांच पूरी करने के बाद थाना सेक्टर-14 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गुरचरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पत्नी सहित नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है। साथ ही, पुलिस ठगी की गई रकम की रिकवरी और दस्तावेजों की बरामदगी पर भी काम कर रही है।