फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused acquitted in case of assault and ruckus at wedding

Panchkula News: शादी में मारपीट और हंगामा करने के मामले में आरोपी बरी

Wed, 23 Oct 2024 04:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Accused acquitted in case of assault and ruckus at wedding
पंचकूला। शादी में मारपीट और धमकी देने के मामले में जिला अदालत ने एक युवक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। बरी होने वाले युवक की पहचान ब्रिज मोहन निवासी मनीमाजरा के रूप में हुई है। सेक्टर-5 पुलिस ने युवक के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था, लेकिन कोर्ट में आरोपी के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो सके। इसके चलते कोर्ट ने युवक को बरी कर दिया। संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 17 जनवरी 2023 को सेक्टर-10 केसी क्रॉस होटल में उसके बेटे की शादी की पार्टी चल रही थी। ब्रिज मोहन रिश्ते में उसका भाई लगता है, जो मनीमाजरा में रहता है। उसने बेटे की शादी में शराब पीकर हंगामा किया और मारपीट की। इसके अलावा उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed