फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accident: Truck collided with bike, one dead

हादसा : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 08 Dec 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accident: Truck collided with bike, one dead
पंचकूला। माजरी चौक के पास पुल के ऊपर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुखविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर-7 पुलिस ने गुरविंद्र सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गुरविंद्र सिंह वासी शिवा इनक्लेव ने बताया कि उनके भाई सुखविंद्र सिंह हर रोज की तरह 6 दिसंबर की सुबह 10 बजे बाइक से परवाणू ड्यूटी पर गया था। अपनी ड्यूटी करके वह परवाणू से 9 बजे निकल गया। रात को 10.30 बजे गुरविंद्र सिंह को उनके भाई के जानकार का फोन आया कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। वह माजरी चौक पुल के ऊपर अपने बहनोई सुखप्रीत सिंह के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पुल के ऊपर पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके भाई को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 इलाज के लिए एंबुलेंस से पुलिस ले गई है। इसके बाद वह सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि छाती, नाक और मुंह में अधिक चोट लगने से उनके भाई की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि शिमला-जीरकपुर हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से उनके भाई की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed