फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accident, car hits bike, two person injoured in morni

मोरनी में कार और बाइक की टक्कर में दो जख्मी

Mon, 06 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोरनी
ब्यूरो, अमर उजाला/मोरनी Updated Mon, 06 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
 Accident, car hits bike, two person injoured in morni
मोरनी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
मोरनी-बड़ीशेर मार्ग पर रविवार सुबह बाइक और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक को सिर, नाक और बाजू में चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर कार से टकराकर बाइक दो-तीन फुट आगे चली जाती तो गहरी खाई में गिर सकती थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह अपने भांजे को उसके घर समराल छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान मोरनी से बड़ीशेर मार्ग पर बिदना गांव के पास सामने से आ रही टोयोटा कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। कार के साथ टक्कर लगने के बाद बाइक सवार गिर गए। कार करीब बीस फुट तक बाइक को घसीटती हुई ले गई और खाई के किनारे जाकर रूकी। 
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद गदला डाबर ख्वाजा माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं ने हादसे में घायल गोपाल सिंह व अन्य को कार चालक की मदद से मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गोपाल सिंह को पंचकूला सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक गोपाल सिंह की हालत सामान्य थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक हफ्ते पहले गोपाल सिंह के पिताजी की मौत पत्थर की दीवार खिसकने के दौरान चोट लगने के कारण हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed