फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   accident beat

दो कारों में टक्कर, पुलिसकर्मियों पर पथराव और तोड़ी सरकारी गाड़ी

Thu, 01 Aug 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
accident beat
माजरी चौक पर लोगों पर हमला करने वाले और सरकारी गाड़ी तोड़ने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिर? - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित माजरी चौक के समीप मंगलवार देर रात इनोवा कार और क्रेटा कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। इनोवा कार के चालक व उसमें सवार लोगों ने अन्य साथियों को मौके पर बुलाकर क्रेटा कार चालक की जमकर पिटाई कर डाली। सूचना पर पीसीआर के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो बेखौफ हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर दिया और उनसे भी मारपीट की। हमलावरों ने मौके पर पहुंची सरकारी गाड़ी भी तोड़ दी। कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने दो आरोपी हमलावरों को अरेस्ट कर लिया है। अन्य दो आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर किया।
विज्ञापन

दर्ज केस के मुताबिक गांव बिटना सियुड़ी निवासी रोहित ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को बताया कि वह पिंजौर स्थित साधना अस्पताल में ड्राइवर है। मंगलवार रात वह डॉक्टर विजय और उनके मेहमान को सेक्टर-20 पंचकूला लेकर गया था। रात करीब साढ़े बारह बजे वह और डॉक्टर विजय कार से वापस पिंजौर की तरफ आ रहे थे। जब माजरी चौक पुल के नीचे पहुंचे तो बरवाला की तरफ से आई इनोवा कार के चालक ने उनकी गाड़ी को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हमलावरों ने मारपीट कर कार तोड़ी
टक्कर मारने के बाद इनोवा कार के चालक कमल सिंह ने अपने साथियों सहित क्रेटा कार चालक रोहित और डॉ. विजय पर हमला कर दिया। हमलावर ने फोन कर अपने करीब 5-6 अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। फिर उन्होंने एक साथ रोहित और डॉ. विजय से मारपीट की। हमलावरों ने गाड़ी से डंडे निकालकर क्रेटा कार को भी तोड़ डाला। घायल डॉ. विजय ने रिश्तेदार कमल अवस्थी को फोन कर मौके पर बुलाया। कमल अवस्थी अपनी पत्नी, एचएसएससी, हरियाणा की मेंबर, नीलम अवस्थी को कार से साथ लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन हमलावरों ने उनकी सरकारी गाड़ी को भी नहीं छोड़ा और डंडों से उसके शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से पकड़े हमलावर, तोड़ी गाड़ी
पीसीआर के पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी हमलावरों ने उनपर भी पथराव कर डाला। पथराव में पीसीआर के चालक हरपाल और गाड़ी के इंचार्ज मांगे राम भी चोटिल हो गए। हमलावरों ने सरकारी गाड़ी पर पथराव करने सहित डंडे बरसाकर उसे तोड़ डाला। एक आरोपी हमलावर ने क्रेटा कार के चालक रोहित से तीन हजार रुपये से भरा पर्स छीन लिया। पुलिसकर्मियों ने स्वयं व अन्यों को खतरे में पाते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मदद ली। फिर पुलिसकर्मियों ने मौके से गांव खड़ग मंगौली निवासी कार चालक आरोपी कमल सिंह व एक अन्य आरोपी युवक को अरेस्ट किया। अन्य हमलावर मौकेे से फरार हो गए। फरार हमलावरों में से दो आरोपियों ने बाद में कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घायल रोहित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कमल सिंह, मनीष, रजत लखवंत सिंह, आशीष समेत छह पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed