{"_id":"617da66d49bc7a42df649dae","slug":"accident-activa-collided-driver-escaped-from-the-spot-leaving-the-tipper-pkl-office-news-pkl431668562","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा : एक्टिवा को मारी टक्कर, चालक टिप्पर छोड़कर मौके से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : एक्टिवा को मारी टक्कर, चालक टिप्पर छोड़कर मौके से हुआ फरार
विज्ञापन
कालका। कालका-कसौली रोड पर शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब एक टिप्पर ने खड़ी एक्टिवा को टक्कर मार दी। वाहन के साथ खड़ी एक छोटी बच्ची एक्टिवा के साथ कुछ दूरी पर जा गिरी। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ। वहीं बच्ची के पैर पर हल्की चोटें जरूर आई हैं। घटना सुबह करीब दस बजे की है।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बजरी से लदा एक टिप्पर खेड़ा सीताराम की तरफ जा रहा था। जैसे ही टिप्पर कसौली रोड पर पहुंचा तब अचानक घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को टक्कर मार दी। एक्टिवा के साथ खड़ी बच्ची छिटककर कुछ दूरी पर जा गिरी। आनन-फानन में टिप्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर स्थानीय लोग चालक को मौके पर बुलवाने की जिद करने लगे। करीब एक घंटे तक टिप्पर कसौली रोड के बीचोंबीच खड़ा रहा।
इसके चलते दोनों और वाहनों की भी कतार लग गई। नगर परिषद के जेई सुभाष मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे लोगों को शांत करवाया। नगर परिषद के जेई सुभाष ने बताया कि ठेकेदार को हिदायत दी गई है कि रात को दस से सुबह 4 बजे तक निर्माण सामग्री गिराएं। दिन के समय भारी वाहन का प्रवेश बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार टिप्पर खेड़ा सीताराम में निर्माण सामग्री गिराने जा रहा था, लेकिन लोगों ने पूछा कि जब शहर में सुबह 9 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर पाबंदी है, तो फिर टिप्पर से कैसे काम लिया जा रहा था। लोगों ने कहा कि क्या मामला अधिकारियों के संज्ञान में है या फिर देखकर सब अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
एक्सईएन से चर्चा कर मामले की जांच करने को कहा जाएगा। - निशा शर्मा, ईओ