फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Abhay Chautala is not a serious leader, Surjewala has no knowledge of tax

हरियाणा : अभय चौटाला गंभीर नेता नहीं, सुरजेवाला को टैक्स का ज्ञान नहीं : दुष्यंत चौटाला

Tue, 09 Nov 2021 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala is not a serious leader, Surjewala has no knowledge of tax
चंडीगढ़। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इनेलो नेता अभय चौटाला को नान सीरियस नेता बताया है। उन्होंने कहा कि बार-बार इस्तीफे की बात करना यह दर्शाता है। क्योंकि चुनाव कोई खेल नहीं है। वहीं, रणदीप सुरजेवाला द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कमी को लेकर उठाए गए सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि सुरजेवाला ने मंत्री रहते हुए कभी आबकारी विभाग नहीं देखा, इसके कारण उन्हें वैट के नंबर का नहीं पता है। प्रदेश में वैट प्रतिशत पर चलता है। यहां डिप्टी सीएम पत्रकारों से रूबरू थे।
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव में चौटाला ने कहा कि गठबंधन ने अच्छा चुनाव लड़ा, ऐलनाबाद का चुनाव परिणाम बीजेपी-जेजेपी कार्यकर्ताओं के लिए एक जीत है। अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि 30 हजार वोट से बड़ी-बड़ी जीत का दावा करने वाले मात्र 6700 तक रहे। इनेलो का पहले के मुकाबले गढ़ कमजोर हुआ है। इस बार कुछ कसर रह गई, अगले चुनाव में इसे भी पूरा कर देंगे। कांग्रेस को लेकर चौटाला ने कहा पिछली बार कांग्रेस की वोट अच्छी थी, लेकिन इस बार उनका उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा पाया। इसलिए कांग्रेस को इस पर मंथन करना चाहिए।
विज्ञापन

गलत शब्दावली के कारण कई नेताओं के कैरियर हो गए खत्म
रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा के आंख निकालने और हाथ काटने के बयान पर चौटाला ने कहा कि ये देखना होगा कि यह किस संदर्भ में कहा गया है। वैसे राजनेताओं को अपनी शब्दावली का चयन सोच समझ करना चाहिए। विवादित बयान देने वाले कई नेताओं का प्रदेश ही नहीं देश में कैरियर खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मजबूत करने को घर घर जाएंगे जेजेपी कार्यकर्ता
सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की तर्ज पर अब जेजेपी कार्यकर्ता भी गठबंधन के दो साल पूरे होने पर घर घर जाकर दस्तक देंगे। इस दौरान संगठन में नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा, साथ ही सरकार की नीतियों का प्रचार किया जाएगा। इसके बाद 9 दिसंबर को जननायक जनता पार्टी अपना तीसरा स्थापना दिवस झज्जर में मनाएगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

यह जानकारी डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार ने दो साल में ऐतिहासिक फैसले किए गए हैं। इन फैसलों और कराए गए विकास कार्यों के दम पर कार्यकर्ता एक माह तक घर घर पहुंचेंगे। इस दौरान संगठन को और मजबूती देने के लिए नए सदस्य जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed