फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP leader Deepak Singla gets seven-day remand

बैंक फ्रॉड केस: आप नेता दीपक सिंगला को ईडी ने कोर्ट में किया पेश, मिला सात दिन का रिमांड

Wed, 20 May 2026 07:41 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पंचकूला
माई सिटी रिपोर्टर, पंचकूला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 20 May 2026 07:41 PM IST
सार

बैंक धोखाधड़ी मामले में आप नेता दीपक सिंगला को मनी लांड्रिंग मामले में कोर्ट ने सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है। बुधवार ईडी ने सिंगला को विशेष अदालत में पेश किया। 

विज्ञापन
AAP leader Deepak Singla gets seven-day remand
दीपक सिंगला, आप नेता - फोटो : एएनआई

विस्तार

बैंक धोखाधड़ी मामले में आप नेता दीपक सिंगला को मनी लांड्रिंग मामले में बुधवार को पंचकूला स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में पेश किया गया। करीब दो घंटे चली सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें सात दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया। ईडी ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा थी, लेकिन फिलहाल सात दिन की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


रिमांड अवधि के दौरान ईडी की टीम दीपक सिंगला से पूछताछ कर दस्तावेजों, डिजिटल डाटा और वित्तीय लेन-देन की जांच करेगी। इससे पहले मंगलवार को विशेष अदालत के न्यायाधीश के अवकाश पर उन्हें निचली अदालत में पेश किया गया था, जहां से एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बुधवार को विशेष अदालत में पेश करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला करोड़ों रुपये के कथित बैंक फ्रॉड और उससे जुड़े मनी लांड्रिंग नेटवर्क से संबंधित है। इसकी शुरुआत 10 अगस्त 2017 को बैंक अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से हुई थी। इसके बाद विभिन्न एजेंसियां मामले की जांच कर रही थीं और अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एंग्ल से जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की दिल्ली टीम ने सोमवार को दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले दिल्ली, गोवा और चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इसी दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित सिंगला से जुड़े ठिकाने पर भी कई घंटों तक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच की गई।


सूत्रों के अनुसार ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित धोखाधड़ी से जुड़े पैसों को किन माध्यमों से विभिन्न खातों और संपत्तियों में लगाया गया। साथ ही मामले में अन्य लोगों और कंपनियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एजेंसी रिमांड के दौरान मनी ट्रेल, बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed