फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   aap eyes on the four municipal corporations of Punjab

पंजाब के चार नगर निगमों पर आप की नजर

Sat, 02 Apr 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
aap eyes on the four municipal corporations of Punjab
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब पंजाब में इस साल के अंत में होने वाले चार नगर निगमों के चुनाव पर आम आदमी पार्टी ने नजरें लगा दी हैं। इसको लेकर पार्टी के रणनीतिकारों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को आप पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने पार्टी के राज्य महासचिव हरचंद सिंह बरसट और पार्टी के जिलाध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी, जिला सचिवों सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी नगर निगम चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

दिसंबर 2022 में पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर नगर निगमों के चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव में इन सभी जिलों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। इन जिलों में आम आदमी पार्टी को एकतरफा जीत हासिल हुई और विरोधी दलों का सूपड़ा साफ हो गया था। अकाली दल और कांग्रेस के कई बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव हार गए। पटियाला जिले की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई थी। पटियाला से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। वहीं, लुधियाना जिले की कुल 14 सीटों में से आम आदमी पार्टी के खाते में 13 आईं थीं। अमृतसर में भी पार्टी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। जिले के कुल 11 में से 9 सीटों पर पार्टी को जीत हासिल हुई थी। विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव में जीत को लेकर काफी आश्वस्त है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के लिए इस चुनाव में और भी कई अच्छे संयोग हैं। पटियाला नगर निगम के पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली अब आम आदमी पार्टी में हैं और पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक भी हैं। पटियाला के शहरी लोगों के बीच उनकी पकड़ काफी मजबूत है। अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू भी अब आम आदमी पार्टी में हैं। वहीं, पंजाब में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब के लोगों के हित में बड़े फैसले ले रहे हैं। आप सरकार के फैसले और कार्यों का असर भी नगर निगम चुनाव पर पड़ेगा और पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। इस मौके पर आप प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि हम जीत के लिए आश्वस्त हैं। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेगी और चारों नगर निगमों में अपना मेयर बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed