{"_id":"664546eae92157aa970c2524","slug":"aap-did-more-work-than-promised-got-16-toll-plazas-closed-mann-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-422326-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने वादे से ज्यादा किए काम, 16 टोल प्लाजा करवाए बंद : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने वादे से ज्यादा किए काम, 16 टोल प्लाजा करवाए बंद : मान
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार ने वादे से ज्यादा काम किए हैं। हमने पंजाब के 16 टोल प्लाजा बंद किए जिससे पंजाबियों के रोज करीब 58 लाख रुपये बच रहे हैं। हम देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को और देश व राज्य के लिए शहीद होने वाले जवानों को 1 करोड़ रुपये दे रहे हैं। इसके अलावा हम लोगों को घर-घर राशन पहुंचा रहे हैं, जबकि इन सब चीजों का चुनाव के दौरान हमने वादा भी नहीं किया था। सीएम मान ने आम आदमी पार्टी के खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर के पक्ष में जीरा और भिखीविंड में आयोजित रोड शो को संबोधित कर रहे थे। सीएम मान ने कहा कि शिअद प्रधान सुखबीर बादल तापमान पूछ कर घर से बाहर निकलते हैं। जब तापमान 30 डिग्री के आसपास होता है तब वह दो घंटे के लिए पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं। ऐसे लोगों से पंजाब की भलाई की उम्मीद क्या ही की जा सकती है।
मान ने भाजपा पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि बेहद खुशी की बात है कि अभी तक लोकसभा के चार चरण के मतदान हो चुके हैं और चारों के चुनाव में भाजपा हार रही है। इस वजह से पीएम मोदी के सुर बदल गए हैं। अब वह नफरत की राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को भी बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब में नफरत के बीज कभी नहीं उग सकते। पंजाब हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। पंजाब के लोग नफरत की राजनीति को कभी बर्दाश्त नहीं करते।
सीएम ने कहा कि बीजेपी पंजाब के साथ भेदभाव करती है। भाजपा की केंद्र सरकार ने 26 जनवरी की परेड से पंजाब की झांकी को बाहर कर दिया। हमने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस को भी मजबूत किया है। हमने हर थाने के एसएचओ को नई गाड़ियां दीं ताकि वे आसानी से दिन-रात पेट्रोलिंग कर सकें और लोगों के भीतर सुरक्षा का माहौल पैदा कर सकें। पहले की सरकारों के दौरान पुलिस की गाड़ी को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ता था।