फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young woman was drugged and raped, and then a pornographic video was made and she was blackmailed for months.

Panchkula News: नशीली चाय पिलाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना महीनों तक किया ब्लैकमेल

Sun, 05 Apr 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A young woman was drugged and raped, and then a pornographic video was made and she was blackmailed for months.
पंचकूला। मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ही पास काम करने वाली युवती को विश्वास में लेकर न केवल उसे हवस का शिकार बनवाया, बल्कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे महीनों तक ब्लैकमेल भी किया। पीडि़ता की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता पिछले 5-6 वर्षों से चंडीगढ़ स्थित एक दुकान पर काम कर रही थी। दुकान मालिक की पत्नी ने पहले पीडि़ता से दोस्ती की और उसका विश्वास जीता। अप्रैल 2025 में आरोपी महिला पीडि़ता को घूमाने के बहाने पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित एक सोसाइटी में ले गइ,वहां एक व्यक्ति मौजूद था। फ्लैट में युवती को नशीली चाय पिलाई गई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर पीडि़ता को शरीर में काफी दर्द का एहसास हुआ।
विज्ञापन


जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी महिला ने उसे डराया कि आरोपी व्यक्ति बहुत रसूखदार है। कुछ दिनों बाद, जब पीडि़ता ने दोबारा जाने से मना किया तो महिला ने उसे उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाई और उसे वायरल करने की धमकी दी। लोक-लाज और परिवार की सुरक्षा के डर से पीडि़ता मजबूर हो गई। आरोप है कि मई 2025 से सितंबर 2025 के बीच आरोपी महिला ने पीडि़ता को बार-बार चंडीगढ़ स्थित अपने मायके और अन्य स्थानों पर ले जाकर विभिन्न व्यक्तियों के पास भेजा। इस दौरान पीडि़ता की तबीयत बिगड़ने पर उसे दवाइयां भी दी। पीडि़ता के पिता दृष्टिबाधित हैं और मां बीमार रहती है, जिसकी आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाया। परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed