फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A 'War Against Drugs' campaign will now be conducted in Punjab's schools.

Panchkula News: अब पंजाब के स्कूलों में चलेगा युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान

Fri, 21 Aug 2026 11:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A 'War Against Drugs' campaign will now be conducted in Punjab's schools.
चंडीगढ़। पंजाब के स्कूलों में अब युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सालभर नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियों पर जोर रहेगा। सरकार ने इस संदर्भ में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने गतिविधि कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल समुदाय को अभियान से जोड़ा जाएगा। अगस्त में विद्यार्थियों से नशा विरोधी संदेशों वाले पोस्टर बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सितंबर में अभिभावक-शिक्षक बैठकों (पीटीएम) में अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें नशीले पदार्थों के खतरों और नशे की समस्या की पहचान के महत्व के बारे में बताया जाएगा। अक्तूबर में कविता लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। नवंबर से फरवरी तक स्थानीय समुदाय के लोग अपने अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान नशे के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी। सुबह की प्रार्थना सभाओं में नशा विरोधी शपथ दिलाई जाएगी। विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्रों में नशे के खतरों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा विरोधी पाठ्यक्रम और सुरक्षा उपाय
स्कूलों में वीडियो आधारित नशा विरोधी पाठ्यक्रम का उपयोग किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन के खतरों और परिणामों की जानकारी देगा। संदिग्ध नशे की सूचना देने के लिए गुमनाम शिकायत पेटियां लगाने को प्रोत्साहित किया गया है। स्कूल परिसरों के आसपास 500 मीटर क्षेत्र को ड्रग-फ्री जोन सुनिश्चित करवाया जाएगा।

शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण :
अभियान के तहत 21 हजार से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये शिक्षक विद्यार्थियों में नशे से जुड़ी समस्याओं को पहचानकर उचित कदम उठा सकेंगे। उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और नशे के शुरुआती संकेतों की पहचान का प्रशिक्षण मिलेगा। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई कक्षाओं से शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed