फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A tree suddenly fell on the car, the driver narrowly escaped, traffic was disrupted for hours

Panchkula News: कार पर अचानक गिरा सफेदे का पेड़, बाल बाल बचा चालक, घंटों बाधित रहा यातायात

Thu, 12 Sep 2024 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
A tree suddenly fell on the car, the driver narrowly escaped, traffic was disrupted for hours
सूचना मिलने पर पेड़ को हटाने डिप्टी रेंजर अपनी टीम के साथ पहुंचा, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पेड़ हटाने में हुई देरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी -
बरवाला। पंचकुला मार्ग पर बरवाला बाईपास से लेकर सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों और खड़े सफेदे व अन्य भारी भरकम पेड़ आए दिन सड़क से गुजरने वालों वाहन चालकों व लोगों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। लेकिन वन विभाग की ओर से आज तक इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के प्रति काफी रोष देखने को मिल रहा है।
इसका ताजा उदाहरण बुधवार को उस समय देखने को मिला जब सड़क मार्ग से गुजरी एक कार के ऊपर सफेदे का भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया। जिसको लोगों ने सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया। कार चालक प्रदीप कुमार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है जोकि आजकल अंबाला में रह रहा है। उसने बताया कि वह अपनी कार में पंचकूला की तरफ से बरवाला की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह एचएमटी कॉलोनी के नजदीक पहुंचा तो अचानक से सड़क किनारे खड़ा भारी भरकम पेड़ उसकी कार के पिछले हिस्से पर गिरा।
विज्ञापन

सड़क मार्ग पर पेड़ गिरने से दोनों साइडों का यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के काफी समय बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर राहुल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि संसाधनों की कमी के कारण वन विभाग के कर्मचारी घंटों तक घटनास्थल पर घूमते रहे और समय रहते सड़क पर गिरे पेड़ को नहीं हटा पाए। इससे कई घंटे तक सड़क मार्ग बाधित रहा और सड़क से आने जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें वाया रिहौड़ मार्ग से आवाजाही करनी पड़ी। वहीं लोगों ने सड़क मार्ग के किनारे खड़े भारी भरकम पेड़ों को न हटाए जाने को लेकर लोगों व वन विभाग के प्रति रोष भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई वाहनों पर गिर चुके हैं पेड़
लोगों ने बताया कि पेड़ गिरने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले 3 जून 2023 को भी सड़क मार्ग पर अचानक एक पेड़ एक्टिवा सवार पर गिर गया था। जिसकी इस घटना में सिर मुंह पर काफी चोटें आई थीं और उसकी टांगें टूट गई थी। इसके अलावा 2022 में भी एक पेड़ एक ऑटो पर भी गिर गया था जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं अनाज मंडी के मेन गेट के सामने जुलाई महीने में भी दोपहर के समय एक पेड़ अचानक से सड़क पर गिर गया था लेकिन उस समय सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक पेड़ की चपेट में आने से बाल बाल बच गए थे।

कई बार लगा चुके वन विभाग के अधिकारियों से गुहार
कस्बा वासी राजपाल, हरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, गौरव, जोधा सिंह आदि लोगों ने बताया कि क्षेत्र के लोग कई बार वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से सड़क किनारे खड़े भारी भरकम पेड़ों को हटाए जाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक विभाग की ओर से इस समस्या के समाधान की और कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसका खामियाजा सड़क से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार पेड़ गिरने की घटनाएं होने के बावजूद भी वन विभाग सड़क किनारे खड़े पुराने भारी भरकम पेड़ों को हटाने को लेकर कोई संज्ञान नहीं ले रहा। लगता है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed