{"_id":"691b6ebcd4f0845f7c08ca5a","slug":"a-trader-arrested-in-rs-15-lakh-apple-embezzlement-case-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129628-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 15 लाख रुपये के सेब गबन मामले में आढ़ती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 15 लाख रुपये के सेब गबन मामले में आढ़ती गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। आर्थिक अपराध शाखा ने 15 लाख रुपये के सेब गबन मामले में दूसरे आरोपी वसीम (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया।
वसीम पर आरोप है कि उसने सहारनपुर मंडी में सेब खरीदे थे। वसीम को आढ़ती बताया जा रहा है। इससे पहले मुख्य आरोपी ट्रक चालक अहसान (जिला शामली, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर 6 दिन का रिमांड हासिल किया गया था।
शिकायतकर्ता संजय कुमार के अनुसार, 13 सितंबर 2025 को पिंजौर से 902 पेटी सेब बिहार भेजने के लिए लोड की गई थी जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। ट्रक चालक अहसान ने रास्ते में टायर फटने का झांसा देकर 40 हजार रुपये ऐंठे और बाद में फोन बंद कर दिया। बाद में पता चला कि उसने पूरी खेप सहारनपुर मंडी में बेच दी।