फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A separate manifesto will be made for each constituency along with the state: Sukhbir

Panchkula News: प्रदेश के साथ हर हलके का अलग घोषणापत्र बनेगाः सुखबीर

Tue, 16 Apr 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
A separate manifesto will be made for each constituency along with the state: Sukhbir
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र को लेकर बैठक की। बैठक में घोषणापत्र के चेयरमैन बलविंदर सिंह भूंदड़ के अलावा पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल उपस्थित रहे। सुखबीर ने घोषणापत्र कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि वह प्रदेश के साथ-साथ हर हलके का अलग घोषणापत्र तैयार करेंगे। प्रदेश के सभी 13 लोकसभा हलकों से जुड़े मुद्दों को अलग घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा क्योंकि हर हलके के अपने मुद्दे, परेशानी और मांगें हैं। प्रदेशस्तरीय मुद्दों को अलग रखा जाएगा, क्योंकि ये मुद्दे पूरे प्रदेश को प्रभावित करते हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि कमेटी की दोबारा 22 अप्रैल को बैठक होगी। कमेटी के चेयरमैन बलविंदर सिंह भूदड़ ने कहा कि अकाली दल अल्पसंख्यकों की पार्टी है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों की रक्षा करना, किसानों, पंथों, बंदी सिंहों और अन्य मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा के बाद इन्हें घोषणापत्र में भी शामिल किया जाएगा। पाकिस्तान के साथ व्यापार गुजरात व महाराष्ट्र के रास्ते हो सकता है तो पंजाब के रास्ते क्यों नहीं हो सकता है। इन सभी चीजों को वह अपने घोषणापत्र में शामिल करेंगे। बैठक में डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, प्रो. प्रेम सिं चंदूमाजरा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

60:40 के रेशो, चंडीगढ़ और पानी जैसे गंभीर मुद्दों पर हुई चर्चा
घोषणापत्र कमेटी की बैठक में पंजाब के 60:40 रेशो के हिसाब से हक, चंडीगढ़ में पंजाब के हिस्से की अनदेखी, चंडीगढ़ के प्रशासनिक विभागों में पंजाब के अधिकारियों की खत्म होती हिस्सेदारी के अलावा पंजाब के पानी के मुद्दे को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। बैठक में उपस्थित रहीं जागीर कौर ने कहा कि मेरी लोकसभा चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। वह पंजाब व एसजीपीसी की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed