फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A robber of a fortune-teller with a public pistol at the driver's ledge

ड्राइवर की कनपटी पर सरेआम पिस्टल तानकर लूटी फॉरच्यूनर

Sat, 12 Sep 2020 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
A robber of a fortune-teller with a public pistol at the driver's ledge
पंचकूला। सेक्टर-12ए की मार्केट की पार्किंग में ड्राइवर को गन प्वाइंट पर लेकर चार बदमाश फॉरच्यूनर लेकर फरार हो गए। शुक्रवार दिन में तीन बजे टिश्यू पेपर सहित अन्य सामान खरीदकर लौट रहे ड्राइवर को पकड़कर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। ड्राइवर सुरेश कुमार की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही सेक्टर-14 पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि दोपहर तीन बजे फॉरच्यूनर कार का ड्राइवर सुरेश कुमार सेक्टर-12 ए मार्केट में सामान खरीदने गया था। खरीदारी करने के बाद वह पार्किंग में आया। जैसे ही सुरेश कुमार गाड़ी का दरवाजा खोलकर अंदर बैठा। पीछे से आए चार बदमाशों ने उसके सिर पर पिस्टल रख दी। पिस्टल रखने के बाद बदमाशों ने कहा कि गाड़ी से नीचे उतर नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद उसे गाड़ी के बाहर फेंक दिया। इस दौरान सुरेश कुमार की बदमाशों के साथ हाथापाई भी हुई। इसके बाद एक लुटेरे ने पिस्टल निकाली और सुरेश के सिर पर तान दी। सुरेश डर गया। आसपास मौजूद लोग भी डरकर इधर-उधर भागने लगे। दिन दहाड़े लूट की घटना से सेक्टर-12 ए की मार्केट में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

कार लूटने के बाद यूटर्न लेकर फरार हुए लुटेरे
कार लूटने के बाद चारों लुटेरों ने सेक्टर-12ए, 12, 14 व 11 के चौक से यू टर्न लिया और हाईवे की तरफ फरार हो गये। सूचना मिलने के बाद पंचकूला सेक्टर-14 की पुलिस के अलावा, सेक्टर -19 और 26 की क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। पुलिस की तरफ से मार्केट के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से चौक पर लगाए कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने सीसीटीवी फुटेज चेक की है। कार लूटकर चार लोग फरार हुए हैं। हमें लीड मिल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। - मोहित हांडा, डीसीपी, पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed