फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A bus escapes from falling into a ditch on the slope of Kalighat Morni

Panchkula News: कालीघाटी मोरनी की ढलान पर खाई में गिरने से बची बस

Sat, 29 Mar 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A bus escapes from falling into a ditch on the slope of Kalighat Morni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। पंजाब के सीआरजीके पब्लिक स्कूल रत्तेवाल जिला एसबीएस नगर की बस में सवार होकर मोरनी घूमने के लिए पहुंचे एमबीबीजीडी संस्थान के छात्रों की बस शुक्रवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बस में 35 छात्रों के अलावा टीचर भी बच्चे सवार थे, जो मोरनी घूमने के लिए आए थे।
कालीघाटी मोरनी की ढलान पर अचानक बस (पीबी 29 आर 7793) के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस में सवार छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चालक सतनाम सिंह व अशोक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ के साथ टकराकर रोक दिया, जिससे बस गहरी खाई में गिरने से बच गई। बता दें कि इसी जगह पर कुछ माह पहले भी पंजाब के एक स्कूल की बस खाई में लुढ़क गई थी। इस हादसे में विद्यार्थियों को गंभीर चोटें आईं थी।
विज्ञापन


घटना के बाद बच्चों को सुरक्षित बस से उतारा गया और उनके अभिभावकों को सूचित किया गया। स्थानीय प्रशासन ने सतनाम सिंह के साहस की सराहना की और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस की तकनीकी खराबी की जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed