{"_id":"68e2cf8282f0cd7b2f041780","slug":"a-brawl-broke-out-on-the-road-in-pinjore-market-leaving-drivers-stuck-in-traffic-for-half-an-hour-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-127862-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पिंजौर बाजार में सड़क पर चले लात घूंसे, आधे घंटे जाम में फंसे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पिंजौर बाजार में सड़क पर चले लात घूंसे, आधे घंटे जाम में फंसे वाहन चालक
विज्ञापन
पिंजौर। शहर के मुख्य बाजार में सड़क पर रविवार दो गुटों में झगड़़ा हो गया। पहले बहसबाजी हुई और फिर जमकर लात-घूंसे चले। इस वजह से करीब आधे घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा।
मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी शुरू हुई और फिर झगड़ा हो गया। झगड़ा करते हुए दोनों पक्ष मुख्य बाजार से गुजरती पिंजौर-कालका मुख्य रोड पर आ गए। यहां एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। हंगामे के चलते करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। इस वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वैसे तो पिंजौर-कालका रोड के जर्जर होने की वजह से प्रतिदिन जाम से वे परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर इस तरह से सरेआम रोड पर झगड़े से आम लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।