फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A bank and ATM should be opened in Billa village; residents have to travel five kilometers away.

Panchkula News: गांव बिल्ला में खोला जाए बैंक व एटीएम, लोगों को जाना पड़ता है पांच किमी दूर

Tue, 23 Jun 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A bank and ATM should be opened in Billa village; residents have to travel five kilometers away.
रामगढ़। निकटवर्ती गांव बिल्ला में कोई बैंक व एटीएम न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 25 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में कोई भी ऐसी सुविधा नहीं है। बिल्ला गांव के नजदीक भानु, जसवंतगढ़, आसरेवाली, बेलवाली, आईटीबीपी सहित कई अन्य स्थानों के लोगों को अपने लेन-देन संबंधी कार्यों के लिए आना जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नजदीक कोई बैंक सुविधा न होने से लोगों को भारी परेशानी के दौर से जूझना पड़ता है। लोगों की मांग है कि गांव बिल्ला में बैंक व एटीएम की सुविधा लोगों को मुहैया करवाई जाए ताकि लोगों को अपने लेन-देन संबंधी कार्यों के लिए करीब पांच किलोमीटर से ज्यादा दूर रामगढ़ व कोट आदि स्थानों पर स्थित बैंकों में न जाना पड़े।
विज्ञापन

गांव वासी मोहनलाल, हरदीप सिंह दीपा, गुरमेल सिंह, श्याम लाल, मलकीत सिंह, सुरेश कुमार, लखविंदर सिंह, हरनेक सिंह, राज कुमार, संदीप कुमार, जरनैल सिंह सहित अन्य लोगों ने मांग की है कि गांव बिल्ला में बैंक व एटीएम की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार के हर सदस्य का बैंक में खाता है और उन्हें बैंकों में आना जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसी भी बैंक द्वारा इस गांव में बैंक खोलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने सभी बैंकों के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि गांव बिल्ला में बैंक खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed