{"_id":"9750","slug":"Panchkula-9750-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग का स्पोर्ट्स कलेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग का स्पोर्ट्स कलेंडर जारी
Panchkula
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शिक्षा विभाग की ओर से जोनल स्तर और जिलास्तर के विद्यालयों के खेल प्रतियोगिताओं का कलेंडर जारी कर दिया है। जोनल स्तर की प्रतियोगिताएं 14 मई से शुरू होकर 29 जुलाई तक चलेंगी, जबकि जिला स्तर के विद्यालयों की खेल प्रतिस्पर्धा 14 मई से शुरू होकर 30 अगस्त तक करवाई जाएंगी।
यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी नलिनी मिमानी ने दी। सहायक शिक्षा अधिकारी खेल जय भगवान पन्नु ने बताया कि जिलास्तरीय विद्यालय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 14 व 15 मई को हैंडबॉल के लड़के और लड़कियों के अंडर-14,17 व 19 के मुकाबले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर सात में आयोजित होंगे। स्काई मार्शल के लड़के और लड़कियों के अंडर 14, 17 और 19 के मुकाबले 14 और 15 मई को सेक्टर-16 स्थित स्कूल में करवाए जाएंगे। थ्रो बॉल और राइफल शूटिंग के लड़के व लड़कियों के अंडर 14, 17 व 19 के मुकाबले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सेक्टर 15 में करवाए जाएंगे। 17 मई को साइक्लिंग के अंडर 17 व 19 के लड़के व लड़कियों के मुकाबले ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में करवाए जाएंगे। 18 मई को सर्कल कबड्डी के लड़के व लड़कियों के अंडर-14, 17 व 19 के मुकाबले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर सात में आयोजित किए जाएंगे। 21 मई को किक बॉक्सिंग व वोशू के अंडर -19 के मुकाबले ताइक्वांडो मार्शल स्कूल सेक्टर 16 में करवाएं जाएंगे। 22 मई क ो भरत्तोलन प्रतियोगिता, 23 मई को रस्सी कूद, साफ्ट बॉल 27 व 28 मई, 28 व 29 मई को रस्साकसी व 30 मई को डोजबॉल के अंडर 19 के मुकाबले व साफ्ट बॉल के अंडर - 14, 17 व 19 के लड़के व लड़कियों के मुकाबले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर सात में आयोजित किए जाएंगे। क्रिकेट टी-ट्वंटी के अंडर 14, 17 व 19 के लड़के व लड़कियों के मुकाबले 13 व 14 जुलाई को हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर छह में आयोजित होंगे।