{"_id":"9727","slug":"Panchkula-9727-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के कार्यक्रम के पास पिस्टल सहित टीचर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के कार्यक्रम के पास पिस्टल सहित टीचर काबू
Panchkula
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर दो स्थित कान्फेड बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले पुलिस ने एक टीचर को पिस्तौल सहित काबू कर लिया। यह टीचर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के ठीक सामने अध्यापक संघ के धरने में बैठा था। पुलिस उसे सेक्टर पांच थाने में ले आई और पूछताछ की। पुलिस ने जांच में पाया कि उसके पिस्तौल का लाइसेंस है और वह भी सीएम के कोटे का। पूछताछ में उसने बताया कि उसे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा होता तो वह पिस्तौल नहीं लाता। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर दो में कान्फेड बिल्डिंग के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आना था। कान्फेड बिल्डिंग के सामने यानी रोड के दूसरी तरफ शिक्षा सदन के बाहर अध्यापक संघ के सदस्य धरने पर बैठे थे। एक तरफ सीएम का कार्यक्रम तो दूसरी तरफ धरना और नारेबाजी। इससे पुलिस चौकन्ना हो गई और धरने के चारों तरफ पुलिस बैठ गई। इस बीच भानू गांव के टीचर गुरजीत सिंह सैनी पुलिस कर्मियों के सामने से गुजरा। एक पुलिसकर्मी ने भाप लिया कि उसके पास पिस्तौल है। जैसे वही धरने पर बैठा पुलिस जांच के लिए पहुंच गई। पुलिस ने उससे पिस्तौल मांगी और लाइसेंस दिखाने को कहा। लाइसेंस तो वैलेथ और सीएम के कोटे से था। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए उसे धरने से सेक्टर पांच थाने ले गई, जहां उससे विस्तार से पूछताछ हुई। गुरजीत ने पुलिस ने बताया कि उसे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी। यदि ऐसा होता तो वह पिस्तौल नहीं लाता। सेक्टर पांच थाना प्रभारी अजय राणा ने बताया कि गुरजीत के पास पिस्तौल का लाइसेंस था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।