{"_id":"9557","slug":"Panchkula-9557-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग
Panchkula
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शिवालिक विकास मंच ने वन विभाग की जमीन पर टोल प्लाजा और हिमालय एक्सप्रेस-वे कंपनी कार्यालय के निर्माण पर सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से करवाने की मांग की है। इस मामले में विजय बंसल ने कमेटी को पत्र लिखा था। उसके बाद कमेटी ने चीफ सेक्रेटरी हरियाणा को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी सुप्रीमकोर्ट की देखरेख में गठित की गई है। यह कमेटी पर्यावरण से छेड़छाड़ संबंधी मामले देखती है।
विजय बंसल का कहना है कि चंडीमंदिर स्थित टोल प्लाजा का निर्माण हरियाणा वन विभाग के सुरक्षित क्षेत्र एवं 1952 न्यू पंजाब कैपिटल पेराफैरी कंट्रोल एक्ट का उल्लंघन करके बनाया गया है। इस बात का खुलासा मंच की ओर से मांगी गई आरटीआई में हुआ है। उन्होंने कमेटी से कहा है कि टोल प्लाजा का उद्घाटन खुद हरियाणा सरकार ने किया है। ऐसे में मुख्य सचिव की बजाय किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच करवाई जाए, तभी इस पूरे मामले की सच्चाई उजागर हो पाएगी।