{"_id":"9556","slug":"Panchkula-9556-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में दौडे़ंगे 1000 धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में दौडे़ंगे 1000 धावक
Panchkula
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा 5 मई को वर्ल्ड एथलेटिक्स डे के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन करने जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश से करीब एक हजार छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी। मुकाबले के लिए जूनियर और सीनियर केटेगरी बनाई गई है। जूनियर वर्ग के लिए 5.50 किलोमीटर और सीनियर वर्ग के लिए 11 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मैराथन को ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से सुबह 6 बजे हरी झंडी दिखाई जाएगी। विभाग ने धावकों की सुरक्षा के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, हुडा, पब्लिक हेल्थ और बागवानी विभाग को पत्र लिखा है।
मैराथन दौड़ में राज्य के प्रत्येक जिले से छात्र और छात्राएं हिस्सा लेंगे। इसमें पंचकूला के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। पंचकूला के युवा सांस्कृतिक संयोजक राजुल शर्मा ने बताया कि जूनियर ग्रुप के लिए अंडर-16 केटेगरी बनाई गई है, जबकि सीनियर ग्रुप के लिए 16 साल से अधिक आयु वर्ग निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुकाबले में विजेताओं को 21 हजार, 11 हजार, 51 सौ और 11 सौ रुपये के नगद ईनाम दिए जाएंगे। सभी जिला खेल अधिकारियों को मैराथन की सूचना दे दी गई है। खिलाड़ियों के आने-जाने, रहने और खाने-पीने का प्रबंध खेल विभाग की ओर से किया जाएगा। खेल विभाग हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मैराथन में बुलाने की तैयारी कर रहा है।
यह रहेगा रूट
मैराथन के लिए खेल विभाग ने रूट निर्धारित किया है। सीनियर वर्ग की 11 किलोमीटर दौड़ ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से आरंभ होकर माजरी चौक, शक्ति भवन चौक, 7/18 लाइट प्वाइंट, लेबर चौक, 11/15 चौक, रैली चौक से होकर वापस कांप्लेक्स में समाप्त होगी। जूनियर केटेगरी की 5.5 किलोमीटर की दौड़ भी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से आरंभ होकर अंडरब्रिज, 12/4 की डिवाईडिंग रोड, बस स्टैंड चौक होते हुए रैली चौक से होते हुए 11/15 चौक पर समाप्त होगी।