फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अपना राशन खत्म, होटलों में भी नहीं मिल रहा खाना

अपना राशन खत्म, होटलों में भी नहीं मिल रहा खाना

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। चार धाम की यात्रा पर निकला ट्राइसिटी के 66 श्रद्धालुओं का जत्था अब भी रुद्रप्रयाग में फंसा है। यह जत्था विभिन्न होटलों में रुका है, लेकिन वहां भी खाने को कुछ नहीं मिल रहा है। जो राशन साथ ले गए थे, वह पहले ही खत्म हो चुका है और स्थानीय प्रशासन से भी मदद नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों से जो कुछ खाने का सामान मिलता है, उसी से काम चल रहा है। उन्होंने बुधवार दोपहर को यहां से निकलने की कोशिश की थी, लेकिन करीब पांच किलोमीटर के बाद आगे का सड़क मार्ग पूरी तरह डिस्टर्ब है। देर शाम तक हालत नहीं सुधरी। लिहाजा, जब तक यह रास्ता दुरुस्त नहीं होता है, सभी श्रद्धालु रुद्रप्रयाग के विभिन्न होटलों में ही रुके रहेंगे।
विज्ञापन


अब तो बस सकुशल घर लौटने का इंतजार
पंचकूला, चंडीगढ़ और जीरकपुर सहित आस-पास के शहरों से दो बसों में 66 श्रद्धालुओं का एक ग्रुप चार धाम की यात्रा पर गया था। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आई तबाही के चलते उनकी यात्रा अधूरी रह गई। अब तो उन्हें बस सकुशल घर लौटने का इंतजार है। सेक्टर-21 निवासी वीरेंद्र गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात की तो पता चला कि जो राशन साथ लेकर गए थे, वह भी खत्म हो चुका है और स्थानीय प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


फोन पर भी नहीं हो पा रही बातचीत
पंचकूला सेक्टर-21 निवासी बीबी शर्मा ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ के कुछ अन्य लोग रुद्रप्रयाग में मिले थे, जो उनके जत्थे से अलग यात्रा पर आए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद वे बिछड़ गए। उनका भी यही कहना था कि दो दिनों से घर पर बात नहीं हो पा रही है। जब उन्होंने बात करानी चाही तो फोन नहीं मिल पाया। फिर वे उनसे बिछुड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed