फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लिटिल फ्लावर में फर्स्ट फ्लोर से गिरी छात्रा, हालत स्थिर

लिटिल फ्लावर में फर्स्ट फ्लोर से गिरी छात्रा, हालत स्थिर

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल में दोपहर के वक्त संदिग्ध हालात में नौंवी क्लास की छात्रा गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा के बैक और हिप्स में फ्रैक्चर आया है। हादसे के बाद छात्रा को सेक्टर 14 के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया। अस्पताल में छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है। सूचना पर सेक्टर 14 पुलिस के मुलाजिम भी अस्पताल पहुंचे। वहां पर छात्रा और उसके पिता के बयान लिए। पुलिस के अनुसार बयान में हादसा बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पलक मेहरा स्कूल में अपने सहेलियों के साथ पहली मंजिल के पास खेल रही थी। खेलते समय अचानक वह रेलिंग से नीचे गिर गई। पुलिस ने पलक एवं उसके पिता भूषण कुमार के बयान लिए हैं। अस्पताल के डा. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि गिरने के कारण पलक की रीढ़ की हड्डी एवं हिप्स पर मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं। अभी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मल्टीपल फ्रैक्चर की वजह से उसे कई महीने बेड में आराम करने होंगे। डाक्टर के मुताबिक पलक होश में है और परिजनों से बातचीत कर रही है। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि वह खेलते समय गिर पड़ी। उधर, स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रा के गिरने की घटना को एक हादसा बताया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed