फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   150 मीटर की दूरी पर जमा कराना था कैश

150 मीटर की दूरी पर जमा कराना था कैश

Wed, 23 Jan 2013 05:32 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Wed, 23 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर 11 और 14 की डिवाइडिंग पर हुई लूट में खुलासा हुआ है कि रत्नेश त्रिपाठी को सेक्टर-11 में ही कैश डिलीवरी देनी थी। घटनास्थल से सेक्टर-11 मात्र 150 मीटर की दूरी पर था। यहां पर कैश मैनेजमेंट सर्विस (सीएमएस) की एक गाड़ी खड़ी थी। कंपनी के अधिकारियों ने कॉल कर उसे सेक्टर 11 में ही रुपये जमा कराने के निर्देश दिए थे। रत्नेश त्रिपाठी सेक्टर 20 स्थित रिलायंस फ्रेश से डिलीवरी लेकर लौट रहा था। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पहले उसे सेक्टर 14 में ही कैश डिलीवरी देनी थी। सेक्टर-14 में कुछ देर तक कंपनी की कैश गाड़ी खड़ी भी थी, लेकिन कॉल आने पर उन्हें सेक्टर-11 निकलना पड़ा। इतने में लुटेरों ने गोली मारकर उससे रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

कंपनी के मुताबिक रत्नेश ने सोमवार को करीब 12 जगहों से कैश कलेक्ट किया था। कैश कलेक्शन के दौरान सभी फील्ड कर्मचारी एक-दूसरे के संपर्क में थे। हादसे से करीब 15 मिनट पहले कंपनी के एक अधिकारी से रत्नेश की बातचीत भी हुई थी। अधिकारी ने उसे सेक्टर-11 में पहुंचने को कहा था।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से नहीं मिली सफलता
पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए कई प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज निकाली। पुलिस ने खासकर उन जगहों की फुटेज निकलवाई, जहां पर रत्नेश कैश डिलीवरी लेने गया था, लेकिन पुलिस को फुटेज से कोई खास सफलता नहीं मिली। टोल ब्रिज की भी फुटेज निकलवाई गई है। पुलिस ने फिलहाल स्केच की संभावना से इनकार कर दिया है। पुलिस ने घायल रत्नेश से भी बात की, लेकिन वह लुटेरों के बारे में कुछ भी नहीं बता पाया। सिर्फ इतना बताया कि तीनों की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
सेक्टर 11 और 14 की डिवाइडिंग पर तीन लुटेरों ने सीएमएस कंपनी के कैश कलेक्टर रत्नेश त्रिपाठी को गोली मारकर करीब 18 लाख रुपये लूट लिए थे। घायल रत्नेश को सेक्टर 14 के ही एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है। डाक्टरों के मुताबिक घायल खतरे से बाहर है। गोली राइट पैर के निचले हिस्से में लगी। गोली आरपार हो चुकी है। रत्नेश सेक्टर 20 से कैश लेकर सेक्टर 11 कंपनी की गाड़ी के पास पहुंच रहा था।
लूट का इन घटनाओं का नहीं हो सका खुलासा
1. बीते साल 24 फरवरी को सेक्टर 14 स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के पास कार पर सवार तीन लुटेरों ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी से छह लाख लूटे। इसमें अब तक कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आया।

2. बीते साल 16 मई को सेक्टर 12 में एक प्राइवेट कंपनी के अकाउंटेंट को गोली मारकर करीब साढ़े चार लाख लूट लिए थे। अकाउंटेंट को पीजीआई मेें दाखिल कराया गया था।
3. 31 अक्तूबर को सेक्टर पांच में गन प्वाइंट पर कैश जमा कराने वाली कंपनी से करीब 13 लाख लूटे थे। इस लूट का भी अब तक कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed