फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गमाडा ने शुरू की आईटी सिटी की तैयारी

गमाडा ने शुरू की आईटी सिटी की तैयारी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट आईटी सिटी की तैयारी शुरू कर दी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो दिसंबर-12 में यह प्रोजेक्ट लॉन्च होने की उम्मीद है। गमाडा को उम्मीद है कि आईटी पार्क चंडीगढ़ बेशक बड़ी आईटी कंपनियों को आकर्षित नहीं कर सका। लेकिन आईटी सिटी में गमाडा बड़ी कंपनियों को आकर्षित करके मोहाली को आईटी हब के रूप में विकसित कर सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गमाडा ने 1700 एकड़ जगह में आईटी सिटी बसाने की तैयारी शुरू की है। इसमें 810 एकड़ एरिया आईटी इंडस्ट्री के लिए होगा। इतना ही एरिया रेजिडेंशियल साइट्स के लिए रखा जाएगा। जबकि, 180 एकड़ जगह में कॉमर्शियल एरिया विकसित किया जाएगा। रिहायशी प्लॉटों के लिए ड्रॉ निकाले जाएंगे। कंपनियों को आकर्षित करने के लिए गमाडा रिहायशी और व्यावसायिक साइटों की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं रखने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक रिहायशी प्लॉटों की कीमत ढाई से साढ़े तीन हजार रुपये प्रति वर्ग गज रखी जा सकती है। जबकि, कॉमर्शियल साइट्स का रेट भी आठ से दस हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक रखने का विचार है। गमाडा सबसे पहले लैंड पूलिंग स्कीम लेने वालों को प्लॉट देने की तैयारी कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए जिन लोगों की जमीन एक्वायर की गई थी, उनमें से लैंड पूलिंग स्कीम लेने वालों के ड्रॉ सबसे पहले निकाले जाएंगे। उसके बाद प्रोजेक्ट का बाकी काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed