Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मां से बढ़कर हमारी सासु मां

मां से बढ़कर हमारी सासु मां

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। मां तो मां होती है। उसकी जगह कोई नहीं ले सकता। लड़कियों की शादी के बाद उनकी जिंदगी में एक और मां का प्यार मिलता है। रिश्तों के शब्दकोश में इन्हें सासु मां के रूप में जाना जाता है। फिल्मों में तो अक्सर इस मां की नकारात्मक इमेज पेश की जाती रही है, लेकिन शहर में इसके उलट उदाहरण देखने को मिले हैं। शहर की बहुओं का कहना है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में सास का अहम रोल है। उनकी जिंदगी में सास कभी मां बनकर तो कभी सहेली के रूप में उनका साथ दिया। यही नहीं, जब जरूरत पड़ी तो टीचर का किरदार भी बखूबी निभाया। ग्रैंड मदर इन ला डे पर अमर उजाला ने शहर की बहुओं से उन्हीं की जुबानी सासु मां के बारे में जानने की कोशिश की।
विज्ञापन

छह महीने नहीं गुंदा आटा
सेक्टर-17 मकान नंबर 715 में रहने वाली अमृत शर्मा शिक्षा सदन में सर्व शिक्षा अभियान में कंसल्टेंट हैं। वे ज्वाइंट फेमिली से संबंधित हैं। उन्हें केवल चाइनीज खाना ही बनाना आता था। शादी होने पर करीब छह महीने की सासु मां सवित्री देवी के सिखाने के बाद आटा गूंदना सीखा। दिन भर दफ्तर में रहने के बाद भी कभी अपनी मां की कमी नहीं खली। उनके जीवन में उनकी जेठानी कृष्ण बाली का भी अहम किरदार है। समय-समय पर वह भी उन्हें कई नई चीजों से परिचित करवाती रहती हैं।
विज्ञापन

सास-ससुर ने रखा है बेटी की तरह
सेक्टर-16 मकान नंबर 115 में रहने वाली डा. निधि भारद्वाज हुडा के कैक्टस गार्डन में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। निधि ने बताया कि उनकी ससुराल में उन्हें बेटी का दर्जा दिया गया है। उनके सास-ससुर ने खुद अपनी लाइफ के डिसीजन लेने का हक दे रखा है। उनके पति धीरज पुंज एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। खाना बनाने से लेकर घर का हर छोटा बड़ा काम उन्होंने अपनी सासु मां से ही सीखा है। शादी के बाद ही उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहू में दिखती है बेटी
सेक्टर-19 स्थित मकान नंबर 851 में रहने वाली स्नेह कोछड़ ने बताया कि उनके बेटे साहिल की शादी तीन महीने पहले ही हुई है। स्नेह ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में जबकि बेटी मेघा पुणे में छह साल से नौक री कर रही है। जबसे उनके बेटे की शादी हुई है उनकी बहु कनिक ा में उन्हें अपने बेटी दिखती है। बहु उनके स्वास्थ्य और उनसे जुड़ी हर चीज और काम के लिए काफी ध्यान रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed